फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

100 मीटर दौड़ में हर्ष चैंपियन

Thu, 22 Nov 2012 12:00 PM IST
Gorakhpur
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर। रैम्पस विद्यालय में तीन दिवसीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का रंगारंग आगाज हुआ। प्रतियोगिता के लिए पहले दिन बालक वर्ग के 100 मीटर दौड़ में ग्रीन हाउस के हर्ष कुमार चैंपियन बने। बालिका वर्ग में ब्लू टीम के कल्पना विजयी रही। विद्यालय के खेल मैदान पर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था।
बालक वर्ग के 100 मीटर दौड़ में ग्रीन हाउस के हर्ष कुमार प्रथम, व्हाइट हाउस के सचिन्द्र सिंह द्वितीय और अक्षय प्रताप तीसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में ब्लू हाउस की कल्पना कुमारी प्रथम, ब्लू हाउस की श्रेया सिंह द्वितीय तथा आस्था तीसरे स्थान पर रही। सब जूनियर वर्ग में मेढक रेस में व्हाइट हाउस के मो. फैज प्रथम, ब्लू हाउस की अंजली द्वितीय तथा ब्लू हाउस में शिवानी तीसरे स्थान पर रही। सीनियर बालक वर्ग के डिस्कस थ्रो में ग्रीन हाउस के नवीन कुमार प्रथम, अश्वनी द्वितीय, ग्रीन हाउस के सनी तीसरे स्थान पर रहा। बालिका वर्ग में समीक्षा प्रथम, व्हाइट हाउस की साक्षी द्वितीय तथा ब्लू हाउस की आस्था तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पूर्व प्रतियोगिता के उद्घाटन के मुख्य अतिथि प्रबंधक प्रेमचंद्र श्रीवास्तव रहे। मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्ज्वलन कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। उद्घाटन समारोह में प्रेमचंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि खेलकूद से आपसी सौहार्द और प्रेम की भावना का विकास होता है। विद्यार्थियों में एक प्रतिस्पर्धा होती है जिससे वे एक दूसरे से आगे बढ़ने की होड़ में प्रयत्नशील रहते हैं। इस अवसर पर विद्यालय के क्रीड़ाध्यक्ष आरएफ जकी, गजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें