फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छठ श्रद्धालुओं ने बहरामपुर में लगाया जाम

Tue, 20 Nov 2012 12:00 PM IST
Gorakhpur
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। सड़क पर गंदगी और नाबदान का पानी बहने से नाराज छठ श्रद्धालुओं ने बहरामपुर चौराहे पर जाम लगा दिया। सोमवार की सुबह सड़क पर उतरे लोग निगम और प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। मौके पर पहुंचे अधिकारियों और पुलिस ने पब्लिक को समझा बुझाकर डेढ़ घंटे बाद जाम खुलवाया। दोपहर बाद काम शुरू होने पर गया, इसके बाद लोग शांत हुए।
विज्ञापन

बहरामपुर के लोग राप्ती नदी के किनारे पिंडी बनाकर छठ पूजा करते है। नगर निगम हर साल रास्ता बनवाता है। इस वर्ष सड़क पर नाबदान बहने और सड़क पर कीचड़ होने से लोगों को परेशानी हो रही थी। लोगों ने नगर निगम के अधिकारियों और पार्षद ने ठीक कराने का आश्वासन दिया था। सोमवार को सुबह 8 बजे तक वहां कोई काम शुरू नहीं हुआ तो लोग लोग सड़क पर आ गए, नारेबाजी शुरू कर दी। जाम की सूचना पर एसओ तिवारीपुर फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए, जाम खुलवाने की कोशिश की लोग नहीं माने। इसकी सूचना पुलिस ने निगम अधिकारियों को दी। मौके पर पहुंचे नगर आयुक्त अखिलेश तिवारी ने अपनी देख रेख में कच्ची सड़क का निर्माण कार्य शुरू करा दिया। लोग शांत हो गए पर जाम खुलने में डेढ़ घंटे लग गए।


आस्था के साथ खिलवाड़ : योगी
सदर सांसद योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जिला प्रशासन और नगर निगम ने ईद और मोहरर्म को लेकर जो संवेदनशीलता दिखाई, वह दीपावली और सूर्यषष्ठी पर्व (छठ) में कही नजर नहीं आई। उन्होंने कहा कि बहरामपुर में घाट पर जाने के लिये मार्ग न बन पाना, जगह-जगह गंदगी का बिखरा होना हिंदू आस्था के साथ सीधे-सीधे खिलवाड़ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें