गोरखपुर। नगर क्षेत्र स्कूली क्रीड़ा प्रतियोगिता में एमपी इंटर कालेज और डीएवी इंटर कालेज की टीम संयुक्त रूप से विजेता बनीं। प्रतियोगिता में एमपी इंटर कालेज के बृजेश यादव अंकों के आधार पर व्यक्तिगत चैंपियन बने। जूनियर वर्ग में डीएवी के संदीप यादव ने व्यक्तिगत चैंपियनशिप पर कब्जा किया।
महात्मा गांधी इंटर कालेज की ओर से नगर क्षेत्र स्कूली क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन कालेज के मैदान पर किया गया था। प्रतियोगिता के अंतिम दिन सीनियर वर्ग के 5000 मीटर दौड़ में एमपी इंटर कालेज के बृजेश यादव प्रथम, गोविंद कुमार द्वितीय तथा जुबली इंटर कालेज के देशदीपक तीसरे स्थान पर रहे। जेवलिन थ्रो में रेलवे बौलिया इंटर कालेज के प्रिंस यादव प्रथम, महावीर छपरा इंटर कालेज के नारद मुनी द्वितीय तथा एमपी के कुंदन कुमार तीसरे स्थान पर रहे। 5000 मीटर वॉक में एमजी के आनंद कुमार प्रथम, अभयनंदन के आशुतोष कुमार दूसरे स्थान पर रहे।
जूनियर वर्ग के 3000 मीटर दौड़ में एमपी के संदीप कुमार प्रथम, एमपी के पवन कुमार द्वितीय तथा एमएसआई के जितेंद्र कुमार तीसरे स्थान पर रहे। 200 मीटर दौड़ में डीएवी के संदीप यादव प्रथम, डीएवी के अनिल यादव द्वितीय तथा एमपी के मनीष पाल तीसरे स्थान पर रहे। हैमर थ्रो में एमपी के दीपक कुमार चंद प्रथम, जुबली के अमित साहनी द्वितीय तथा नेहरू इंटर कालेज के रणविजय तीसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग हैमर थ्रो में भगवती कन्या इंटर कालेज की साधना यादव प्रथम तथा भगवती की निधि पांडेय दूसरे स्थान पर रहीं।
प्रतियोगिता के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि एमजी इंटर कालेज के प्रधानाचार्य राधेश्याम सिंह ने विजयी खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर पुरस्कृत किया। इस अवसर पर कृष्ण कांत यादव, किशोर जायसवाल, योगेंद्र नाथ यादव, ओपी द्विवेदी, लल्लन यादव, विनय कुमार, वीडी सिंह, राजेश यादव, पुष्पा सिंह, नीलम श्रीवास्तव, फिरोज आरा, सुशीला सिंह, मनोरमा पांडेय आदि मौजूद रहीं।