फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौराणिक परंपरा की याद ताजी करती धनवंतरि जयंती : योगी

Mon, 12 Nov 2012 12:00 PM IST
Gorakhpur
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। भारत की प्राचीन पौराणिक एवं ऐतिहासिक परम्परा का स्मरण कराता है भगवान धनवंतरि जयंती। देवासुर संग्राम में कार्तिक कृष्ण त्रायोदशी के दिन ही भगवान धनवंतरि का अवतरण हुआ था। वे आयुर्वेद के आदि जनक हैं।
विज्ञापन

यह सदर सांसद योगी आदित्यनाथ ने महंत दिग्विजयनाथ आयुर्वेद चिकित्साल में आयोजित भगवान धनवंतरि जयंती समारोह को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि भगवान धनवंतरि को विष्णु का अवतार माना गया है। इस नाते शास्त्रों में उनका अवतरण अमृत कलश और आयुर्वेद ग्रंथ के साथ दिखाया गया है। कार्यक्रम में चिकित्सालय के अधीक्षक डीपी सिंह, पूर्वांचल विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. यूपी सिंह, डॉ. के बीपी सिंह, डॉ. घनश्याम सिंह, अवधेश अग्रवाल, डॉ. सीएम सिन्हा, डॉ. शशांक कुमार, डॉ. राकेश कुमार, डॉ. अमित सिंह, डॉ. वी के गौड़ डॉ. एल एम चौरसिया, डॉ. सर्वेश सिंह सहित अन्य कई अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें