फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएम आफिस के पास 30 हजार की छिनैती

Sun, 11 Nov 2012 12:00 PM IST
Gorakhpur
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर। बैंक से रुपये निकालकर घर जा रहे रेल कर्मचारी को बदमाशों ने निशाना बना लिया। उनकी साइकिल में टंगा झोला लेकर बदमाश फरार हो गए। कर्मचारी ने बताया कि झोले में 30 हजार रुपये कैश था।
विज्ञापन

शिवपुर शहबाजगंज, शाहपुर के गोरखनाथ यादव रेलवे में एसी टेक्नीशियन हैं। एसबीआई रेलवे शाखा में उनका खाता है। शनिवार की दोपहर वह बैंक में रुपया निकालने पहुंचे थे। बैंक से 30 हजार रुपये निकालकर उन्होंने झोले में रखा और साइकिल की हैंडिल में टांगकर घर चल दिए। महाप्रबंधक कार्यालय से सामने स्थित बैंक से चंद कदम आगे बढ़ने पर उन्होंने साइकिल सड़क किनारे खड़ी की और पेशाब करने लगे। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक तेजी से आए और साइकिल की हैंडिल में टंगा झोला निकालकर फरार हो गए। गोरखनाथ ने शोर मचाया, लेकिन जब तक लोग जुटते बदमाश मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना उन्होंने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही कैंट पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन बदमाशों का पता नहीं चला। पुलिस छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें