फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंप्यूटर साइंस के विद्यार्थियों को नहीं मिली राहत

Sat, 31 Jan 2015 05:30 AM IST
Gorakhpur
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। बगैर संबद्धता सेंट एंड्रयूज कॉलेज में 2013-14 सत्र में बीएससी कंप्यूटर साइंस पाठ्यक्रम में दाखिला और परीक्षा के मामले में विद्यार्थियों को यूनिवर्सिटी की ओर से तत्काल कोई राहत नहीं मिली है। शुक्रवार को हुई कार्य परिषद की बैठक में राजभवन के निर्देश के अनुसार इस मुद्दे को लेकर पुराने फैसले पर पुनर्विचार हुआ। लेकिन कार्य परिषद ने कॉलेज को सवालों की सूची भेजने का फैसला करते हुए इस मामले में निर्णय 10 फरवरी तक टाल दिया है। कॉलेज की ओर से जवाब मिलने के बाद ही कार्य परिषद अंतिम फैसला करेगी।
विज्ञापन

कुलाधिपति कार्यालय से मिले निर्देश के क्रम में पुनर्विचार करते हुए कार्य परिषद के सदस्यों ने कॉलेज की ओर से गड़बड़ी किए जाने पर सहमति जताई। सदस्यों का आरोप था कि संबद्धता न होने के बावजूद कॉलेज ने पहले तो प्रवेश लिया फिर यूनिवर्सिटी को धोखे में रख पर परीक्षा भी करा ली। बावजूद इसके विद्यार्थियों का कॅरियर बर्बाद न हो, इसलिए कार्य परिषद ने निर्णय लिया कि इस संबंध में कॉलेज को सवालों की सूची भेजी जाएगी। जिसका जवाब उसे 10 फरवरी तक देना होगा। सूत्रों के मुताबिक सवालों में छात्रों की संख्या, उनसे लिए गए शुल्क, उनकी वर्तमान स्थिति की पड़ताल करते हुए सवाल होंगे। कार्य परिषद की बैठक में दीक्षांत समारोह को लेकर लिए गए निर्णय पर भी चर्चा हुई और उसे आधिकारिक स्वरूप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें