फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ की शिकायत पर आरोपियों ने पीटा

Sat, 13 Dec 2014 05:30 AM IST
Gorakhpur
विज्ञापन
विज्ञापन
झुमिला बाजार। छेड़छाड़ की शिकायत पर आरोपियों ने छात्रा के घरवालों की पिटाई कर दी। घटना की जानकारी के बाद पहुंचे गांव के लोगों ने आरोपियों के साथ ही उनके घरवालों की पिटाई कर सूचना बड़हलगंज थाने में दी।
विज्ञापन

कतलही गांव की रहने वाली 12 वर्षीय किशोरी कक्षा पांच की छात्रा है। पिछले तीन दिन से गांव के दो युवक उसे रास्ते में परेशान कर रहे थे। शुक्रवार को स्कूल से लौटकर उसने घटना की जानकारी मां को दी। मां उलहना लेकर आरोपियों के घर पहुंची तो उन्होंने पिटाई कर दी। जानकारी के बाद गांववालों के साथ पहुंचे पीड़ित पक्ष के लोगों ने आरोपियों के घरवालों की पिटाई कर दी। छात्रा की मां ने आरोपियों के खिलाफ बड़हलगंज थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें