फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूनिवर्सिटी में मानदेय शिक्षकों ने उपवास किया

Mon, 08 Dec 2014 05:30 AM IST
Gorakhpur
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। विनियमितीकरण की मांग को लेकर यूनिवर्सिटी के मानदेय शिक्षकों ने रविवार को प्रशासनिक भवन पर उपवास किया। उन्होंने निर्णय लिया कि 14 दिसंबर को यूनिवर्सिटी परिसर से शाम चार बजे मशाल जुलूस निकालेंगे और गांधी प्रतिमा के सामने कैंडल जलाएंगे।
विज्ञापन

शिक्षकों ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन कार्यपरिषद के निर्णय, राज्यपाल के निर्देश और सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर दिए गए आश्वासन पर अमल नहीं कर रहा है। मानदेय शिक्षक एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. दुर्गा प्रसाद यादव ने कहा कि 1998 से कार्यरत मानदेय शिक्षकों के पदों को सुरक्षित रखते हुए उनके विनियमितीकरण का आश्वासन विधानसभा और विधान परिषद के अलावा यूनिवर्सिटी के कार्य परिषद ने दिया है। लेकिन उसका पालन नहीं करना अनैतिक है। बैठक में डॉ. फरजाना, डॉ, सुभाष शर्मा, डॉ भगवती नंदन मिश्र, डॉ. महेंद्र यादव, डॉ. संदीप निषाद, डॉ. आदित्य, डॉ. मुन्ना वरुण, डॉ. कृपा मणि मिश्रा आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें