फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडलीय कारागार से हटाए जाएंगे 10 से अधिक बंदी

Mon, 08 Dec 2014 05:30 AM IST
Gorakhpur
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। मंडलीय कारागार में बंद 10 से अधिक बंदियों को हटाने की तैयारी चल रही है। छापे में इनके बैरक से ही सबसे ज्यादा चाकू, मोबाइल फोन समेत अन्य प्रतिबंधित सामान मिले थे। सोमवार को डीआईजी जेल गोरखपुर आएंगे। दो दिन तक मामले की जांच करने के बाद वह रिपोर्ट शासन के साथ ही एडीजी और आईजी जेल को देंगे। सूत्रों की माने तो कार्रवाई की सारी प्रक्रिया एक सप्ताह में पूरी हो जाएगी।
विज्ञापन

पिछले दिनों डीएम और एसएसपी के जेल में छापे के बाद जेल के जिम्मेदारों के साथ ही बंदियों पर कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू हो गई है। छापे की कार्रवाई के बाद वरिष्ठ जेल अधीक्षक ने दो बंदी रक्षकों को निलंबित कर दिया था। इसके अलावा 10 के खिलाफ विभागीय कार्रवाई चल रही है। छापे के समय ड्यूटी पर मौजूद छह बंदी रक्षकों के अलावा बैरक नंबर सात और आठ में रहने वाले 10 से अधिक बंदियों को जेल से हटाने की तैयारी चल रही है। सभी लोगों को चिह्नित करने के बाद एक सप्ताह में जेल प्रशासन यह प्रक्रिया पूरी कर लेगा। जिन बंदियों को हटाए जाने की चर्चा है उसमें सत्यव्रत राय, सोनू सिंह, बिसई, विनोद उपाध्याय का नाम शामिल है। सोमवार को गोरखपुर क्षेत्र के डीआईजी जेल आरपी सिंह पूरे मामले की जांच शुरू करेंगे। जेल सूत्रों की माने तो उनकी रिपोर्ट के बाद दोषी अधिकारियों पर भी कार्रवाई होनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें