फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सख्ती के बीच शुरू हुईं विश्वविद्यालय की परीक्षाएं

Fri, 22 Feb 2019 01:23 AM IST
ajay Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
फाइल
विज्ञापन
गोरखपुर। गोरखपुर विश्वविद्यालय एवं संबद्ध महाविद्यालयों में वार्षिक परीक्षाएं सख्ती के बीच गुरुवार को शुरू हुईं। दो कॉलेजों में पर्यवेक्षकों की देखरेख में परीक्षा कराई गई। कुलपति प्रो. वीके सिंह ने भी दो केंद्रों का निरीक्षण किया। पहले दिन करीब आठ फीसदी विद्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय प्रशासन ने परीक्षा के लिए विश्वविद्यालय समेत 249 महाविद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया है। करीब 2.58 लाख विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। पहले दिन की परीक्षा में करीब 30 हजार विद्यार्थी नामांकित थे, जिसमें करीब ढाई हजार विद्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। उड़ाका दल की टीम ने दस परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। सभी जगहों पर वॉयस रिकॉर्डर युक्त कैमरे लगे मिले और प्रश्नपत्र का बंडल कैमरे के सामने खोला गया। परीक्षा नियंत्रक डॉ अमरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पहले दिन कहीं भी नकल की सूचना नहीं मिली है।

कैमरे के सामने सील करें कापियां

गोरखपुर। कुलपति प्रो. वीके सिंह ने पहली पाली में नवल्स डिग्री कॉलेज कुसम्ही और बुद्धा पीजी कॉलेज कुशीनगर का निरीक्षण किया। नवल्स डिग्री कॉलेज में वॉयस रिकॉर्डर युक्त कैमरे के सामने कॉपियों का बंडल सील करते नहीं पाया गया। यहां 30 विद्यार्थी परीक्षा दे रहे थे। कुलपति ने डीवीआर को चेक किया। केंद्र व्यवस्थापक को निर्देश दिया कि कॉपियां कैमरे के सामने सील करें। बुद्धा पीजी कॉलेज कुशीनगर में सब कुछ ठीक मिला।

संवेदनशील केंद्रों पर रोजाना जाएंगे कुलपति

गोरखपुर। कुलपति ने बताया कि परीक्षा के दौरान संवेदनशील केंद्रों का निरीक्षण करने खुद जाएंगे। रोजाना एक केंद्र चेक करेंगे। इसके अलावा शासन को पत्र लिखा गया है कि स्पेशल टास्क फोर्स बनाकर भी केंद्रों की चेकिंग कराई जाए। किसी भी कीमत नकल नहीं होने दी जाएगी।

सर, नकल हो रही है जल्दी आइए

गोरखपुर। परीक्षा के पहले ही दिन ही परीक्षा नियंत्रक और कुलपति के पास नकल के संबंध में कई फोन आए। कुलपति ने बताया कि देवरिया से एक व्यक्ति ने फोन किया कि जल्दी किसी को भेजें, नकल हो रही है। तत्काल सूचना उड़ाका दल को दी गई। जांच में सूचना गलत पाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें