गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अब शनिवार की सुबह नौ बजे गोरखपुर आएंगे। वह गोरखनाथ मंदिर में कन्या पूजन करेंगे, फिर अलग-अलग कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के बाद कानपुर के लिए रवाना होंगे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को शुक्रवार को देरशाम गोरखपुर आना था लेकिन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के वाराणसी दौरे को देखते हुए कार्यक्रम बदल गया। अब मुख्यमंत्री गोरखनाथ मंदिर की महानिशा की पूजा में नहीं शामिल हो सकेंगे। वह शनिवार को गोरखनाथ मंदिर आएंगे। सुबह 11 बजे कन्या पूजन करेंगे। यज्ञशाला में हवन करेंगे। दोपहर 2.45 बजे चित्रगुप्त मंदिर बक्शीपुर जाएंगे। वहां पूर्व विधायक अवधेश कुमार श्रीवास्तव के स्मृति दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। अपराह्न 4.15 बजे कानपुर के लिए रवाना होंगे।