फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर मतदान केंद्र पर रहेगा एक मेडिकल हेल्प डेस्क

विज्ञापन
विज्ञापन
हर मतदान केंद्र पर रहेगा एक मेडिकल हेल्प डेस्क
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। लोकसभा चुनाव के हर पहलुओं पर प्रशासन की नजर है। मतदाताओं व मतदानकर्मियों की सुविधाओं का भी ख्याल किया जा रहा है। इसके तहत जिले में बनाए गए 1462 मतदान केंद्रों पर स्वास्थ्य विभाग मेडिकल हेल्प डेस्क स्थापित करेगा। यहां आशा, एएनएम व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की तैनाती की जाएगी। यहां प्राथमिक उपचार से संबंधित सभी दवाएं उपलब्ध होंगी। बीएलओ हेल्प डेस्क के नोडल होंगे।
चुनाव के दौरान सभी मतदान केंद्रों की सुरक्षा के प्रशासन ने इंतजाम किए हैं। वहीं इस बार स्वास्थ्य विभाग को भी सक्रिय भूमिका निभाने के निर्देश हैं। चूंकि चुनाव के दौरान कहीं भी कभी भी स्वास्थ्य संबंधी समस्या आने के आसान अधिक होते हैं। इन स्थितियों को संज्ञान में लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी ने सीएमओ को सभी मतदान केंद्रों पर प्राथमिक चिकित्सा की व्यवस्था का निर्देश दिया था। इसी निर्देश के क्रम में प्रत्येक मतदान केंद्र पर जहां प्राथमिक उपचार की दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराई गई है। वहीं केंद्र पर मेडिकल हेल्प डेस्क भी स्थापित होगा। इस डेस्क पर दो आशा, एक-एक एएनएम व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की तैनाती होगी। किसी कार्मिक अथवा मतदाता को स्वास्थ्य संबंधी समस्या पर तत्काल उसे यह टीम प्राथमिक उपचार देकर अस्पताल भेजेगी। इस डेस्क की निगरानी सीएमओ की टीम करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डा. जेएलएम कुशवाहा ने बताया कि मेडिकल हेल्प डेस्क के लिए तीन हजार आशा व 1700 एएनएम की ड्यूटी लगाई गई है। हेल्प डेस्क पर नजर रखने के लिए स्वास्थ्य विभाग के दो अधिकारियों की ड्यूटी रहेगी। यह क्षेत्र में भ्रमण कर स्थिति को देखेंगे। इसके अलावा चुनाव के दिन स्थानीय सीएचसी व पीएचसी पर डाक्टर व पैरा मेडिकल की उपस्थिति भी रहेगी। किसी भी मतदाता अथवा मतदान कार्मिक के स्वास्थ्य संबंधी परेशानी में डेस्क सक्रिय होकर प्राथमिक उपचार करने के बाद नजदीक के अस्पताल में भेजेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें