गोरखपुर। नगर निगम स्थित रानी लक्ष्मीबाई पार्क में हुई पुलवामा में शहीद जवानों की श्रद्धांजलि सभा में दलीय सीमा टूट गई। विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता, व्यापारी, अधिवक्ता, जिला प्रशासन एवं नगर निगम के अधिकारी एवं कर्मचारी, पार्षद समेत शहर के लोगों ने शहीदों को पुष्प अर्पित कर नम आंखों से याद किया। हमले में घायल जवानों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
मेयर सीताराम जायसवाल ने उम्मीद जताई कि कदम ऐसे उठाए जाएंगे जिससे ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न हो। नगर निगम के सभी अधिकारियों, कर्मचारियों का एक दिन का वेतन स्वेच्छा से मृतक जवानों के आश्रितों के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में देने का एलान किया। मेयर ने डीएम को यह रकम कोष में भेजने की जिम्मेदारी सौंपी।
ये रहे मौजूद
नगर विधायक डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल, एमएलसी सीपी चन्द, चौरीचौरा विधायक संगीता यादव, भाजपा महानगर अध्यक्ष राहुल श्रीवास्तव, गोरखनाथ पीठाधीश्वर प्रतिनिधि अयोध्या राय, सपा जिलाध्यक्ष प्रह्लाद यादव, महानगर अध्यक्ष जियाउल इस्लाम, पूर्व महानगर अध्यक्ष केके त्रिपाठी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश यादव, महानगर अध्यक्ष अरुण अग्रहरि, बसपा जिलाध्यक्ष घनश्याम राही, पूर्व विधायक जयप्रकाश निषाद, डीएम के. विजयेंद्र पांडियन, एसएसपी डॉ. सुनील गुप्ता, एसपी सिटी विनय सिंह, सीडीओ अनुज सिंह, अपर नगर आयुक्त डीके सिन्हा, अनिल कुमार सिंह, चीफ इंजीनियर सुरेश चंद, जीएम जलकल पीके गुप्ता, पार्षद ऋषि मोहन वर्मा, उत्तरप्रदेश उद्योग व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष मदन अग्रहरि, समाजसेवी आदिल अमीन, चैंबर ऑफ कॉमर्स अध्यक्ष संजय सिंघानिया, नरेश बजाज, रमेश चंद गुप्ता, दिलीप सिंह, योगेंद्रनाथ दुबे, आलोक चौरसिया समेत कई लोग मौजूद रहे। संचालन सामाजिक कार्यकर्ता शिवेंद्र पांडेय ने किया।
जिला पंचायत की बैठक में गूंजा पाकिस्तान मुर्दाबाद
गोरखपुर। जिला पंचायत की बैठक शनिवार को पुलवामा में शहीद जवानों के शोक में स्थगित कर दी गई। अध्यक्ष गीतांजली यादव के बैठक स्थगित करनेे की घोषणा करने के साथ ही सदस्य पाकिस्तान मुर्दाबाद का नारा लगाने लगे। उसके बाद काला फीता बांधकर जिला पंचायत से गांधी प्रतिमा तक विरोध मार्च निकाला और धारा 370 तथा 35 ए समाप्त करने की मांग की। इस दौरान मायाशंकर शुक्ला, पंकज शाही, जितेंद्र सिंह आदि सदस्य मौजूद रहे।
जिला पंचायत सदस्य शहीदों के परिवारों को देंगे आर्थिक सहयोग
जिला पंचायत के सभी 73 सदस्यों ने बैठक करके एक-एक हजार रुपये जवानों के सहायतार्थ देने का एलान किया। अध्यक्ष से धनराशि को एक लाख करके भेजने की सिफारिश की। जिला पंचायत सदस्य संघ के प्रदेश अध्यक्ष एस पी सिंह ने कहा कि उन्होंने प्रदेश के सभी जिला पंचायत सदस्यों से अपील की है कि हर जिला पंचायत से एक लाख की आर्थिक सहायता जवानों के परिवारों को दी जाए।
इंजीनियर्स संघ देगा एक दिन का वेतन
गोरखपुर। उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के तत्वाधान में अभियंताओं ने मुख्य अभियंता लोक निर्माण के कार्यालय के समक्ष सभा आयोजित कर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान अभियंताओं ने एलान किया कि वे शहीदों के परिवारों के लिए अपना एक दिन का वेतन देंगे। श्रद्धांजलि सभा में अनिल किशोर पांडे, श्रीराम सिंह यादव, मनोज पांडे, रामसमुझ शर्मा, चंद्रप्रकाश त्रिपाठी, पारसनाथ, सीलभद्र सिंह, रूपेश श्रीवास्तव, अमरनाथ यादव, मनोज गुप्ता, ए के पाठक, एन पी शाही, सुजीत चौरसिया सहित अन्य कई लोग थे।
एक दिन का वेतन देंगे पंचायतीराज, कोषागार के कर्मचारी
गोरखपुर। पंचायतीराज और कोषागार विभाग के अफसरों-कर्मचारियों ने पुलवामा में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए उनके परिवार वालों को एक दिन का वेतन देने का निर्णय किया है। पंचायतीराज विभाग में डीपीआरओ, एडीपीआरओ के अलावा 3052 सफाई कर्मी, 123 ग्राम पंचायत अधिकारी, 16 सहायक विकास अधिकारी, पांच जिला परियोजना समन्वयक, दो जिला परियोजना प्रबंधक, सात ऑफिस स्टाफ, 38 खंड प्रेरक, 38 कंप्यूटर ऑपरेटर कार्यरत हैं। कोषागार कार्यालय में श्रद्धांजलि देने वालों में मुख्य कोषाधिकारी डॉ. एनकेडी द्विवेदी, मंगलेश सिंह पालीवाल, जिज्ञासा श्रीवास्तव, अश्वनी कुमार श्रीवास्तव, जयराम गुप्ता, रजनीश पांडेय समेत कई कर्मचारी मौजूद रहे।
देंगे दो दिन का वेतन
गोरखपुर। अशासकीय लेखाकार महाविद्यालयीय एसोसिएशन के सदस्य शहीदों के परिवारों की सहायता के लिए अपना दो दिन का वेतन प्रधानमंत्री राहत कोष में भेजेंगे। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नरेश चंद्र ने यह जानकारी दी।
मंडलीय कारागार के पुलिसकर्मी देंगे एक दिन का वेतन
गोरखपुर। मंडलीय कारागार के पुलिसकर्मी अपना एक दिन का वेतन देंगे। वरिष्ठ जेल अधीक्षक ने बताया कि जेल मेें तैनात सभी अधिकारी, पुलिसकर्मी और बंदी रक्षक अपने एक दिन का वेतन शहीदों के परिवार वालों के लिए देंगे। जेल में करीब दो सौ पुलिसकर्मी हैं।