फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वाइन फ्लू से प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष का निधन

Fri, 15 Feb 2019 01:11 AM IST
ajay Kumar क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
संजय सिंह - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
गगहा (गोरखपुर)। इस मौसम में स्वाइन फ्लू से गोरखपुर में पहली मौत हुई है। ग्राम पंचायत हटवा मंझरिया निवासी एवं प्राथमिक विद्यालय मेंहदिया के प्रधानाध्यापक संजय सिंह (48) का बुधवार देररात पीजीआई लखनऊ में इलाज के दौरान निधन हो गया। वह 15 दिन पहले स्वाइन फ्लू की चपेट में आए थे। पहले गोरखपुर इलाज कराया लेकिन सेहत में सुधार नहीं हुआ। इसके बाद चिकित्सकों ने रेफर कर दिया था। जिले के अलग-अलग हिस्सों में स्वाइन फ्लू के तीन और रोगी मिल चुके हैं। इन सभी का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


संजय के मौत की सूचना पैतृक गांव पहुंची तो कोहराम मच गया। संजय के शिक्षक पिता का निधन पहले ही हो चुका था। वह मृतक आश्रित के रूप में नौकरी कर रहे थे। परिवार में मां, पत्नी और दो बच्चे हैं। प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष संजय सिंह के निधन पर विकास खंड के शिक्षकों ने दुख जताया है। खंड शिक्षा अधिकारी अरुण प्रताप सिंह की मौजूदगी में बृहस्पतिवार को बीआरसी कार्यालय गगहा पर शोकसभा हुई। शिक्षक संघ के मंत्री सादिक अली, डॉ. सुमंत सिंह, पूर्व अध्यक्ष रमेश चंद्र मिश्र, जयहरि चंद , अभिनय सिंह, प्रमोद राय, देवेंद्र, संतोष सिंह, राजनारायण त्रिपाठी, महेंद्र सिंह, दुर्गेश शाही ने श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें