फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक महीने में पूरा करें मिनी एनेक्सी का निर्माण: केशव

Sun, 20 Jan 2019 01:26 AM IST
ajay Kumar Gorakhpur, Uttar Pradesh, India
विज्ञापन
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
गोरखपुर। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को सर्किट हाउस के मिनी एनेक्सी भवन का निरीक्षण किया। साथ ही कहा कि निर्माण कार्य फरवरी में पूरा कराया जाए। इसमें किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। उपमुख्यमंत्री शनिवार को गोरखपुर एयरपोर्ट आए, फिर सड़क मार्ग से सिद्धार्थनगर के लिए निकले। कुछ देर के लिए गोरखपुर सर्किट हाउस में रुके और भाजपा नेताओं से बात की। आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों की जानकारी ली। कहा कि हर नेता, कार्यकर्ता जनता के बीच जाएं।
विज्ञापन


केंद्र, राज्य सरकार की उपलब्धियां गिनाकर सहयोग मांगें। केंद्र में भाजपा की सरकार दोबारा बनेगी। इसी बीच उपमुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी के. विजयेंद्र पांडियन और लोक निर्माण विभाग के अफसरों के साथ मिनी एनेक्सी का निरीक्षण भी किया। इस मौके पर प्रदेश मंत्री कामेश्वर सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह, रमेश सिंह, बृजेश राम त्रिपाठी, राहुल श्रीवास्तव और क्षेत्रीय मंत्री प्रदीप शुक्ला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें