गोरखपुर। कानपुर-झांसी रेलखंड में डबलिंग तथा पनियहवा प्वाइंट पर मेनटेनेंस का काम कराने के लिए रेलवे ने अलग-अलग तिथियों में कुछ ट्रेनों का संचलन निरस्त कर दिया गया है। वहीं करीब दर्जन भर ट्रेनाें को समय व मार्ग बदलकर चलाया जाएगा। 23 जनवरी को गोरखपुर-अयोध्या समेत सात पैसेंजर ट्रेनाें का संचलन रद्द कर दिया गया है। 23 और 25 फरवरी को गोरखपुर-एलटीटी साप्ताहिक ट्रेनें भी नहीं चलेंगी।
23 जनवरी को 55001/55002 गोरखपुर-अयोध्या-गोरखपुर सवारी गाड़ी
23 जनवरी को 55055/55056 गोरखपुर-कप्तानगंज-गोरखपुर सवारी गाड़ी
23 जनवरी को 55077/55078 गोरखपुर-बढ़नी-गोरखपुर सवारी गाड़ी
23 जनवरी को 55038 सीतापुर-बुढ़वल सवारी गाड़ी
23 फरवरी को 11080 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस साप्ताहिक एक्सप्रेस
25 फ रवरी को 15063 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस साप्ताहिक एक्सप्रेस
19 एवं 26 फरवरी को 15064 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस
21 एवं 28 फ रवरी को 11079 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस
परिवर्तित समय से चलेंगी ये ट्रेनें
22 जनवरी दिल्ली से चलने वाली 15706 दिल्ली-कटिहार एक्सप्रेस लखनऊ मंडल पर एक घंटे रोक कर चलाई जाएगी
23 जनवरी को 55011 सीवान-गोरखपुर सवारी गाड़ी सीवान से एक घंटे देर से चलाई जाएगी
ये ट्रेनें बदले मार्ग से चलेंगी-
20 फ रवरी से 01 मार्च तक ग्वालियर से चलने वाली 11124 ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस ग्वालियर-भिंड-इटावा-कानपुर के रास्ते चलेगी
19 से 28 फरवरी तक बरौनी से चलने वाली 11123 बरौनी-ग्वालियर एक्सप्रेस कानपुर-इटावा-भिंड-ग्वालियर के रास्ते चलेगी
23 से 28 फरवरी तक गोरखपुर से चलने वाली 12541 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस कानपुर-टुंडला-आगरा कैंट-झांसी के रास्ते चलेगी
20, 22, 23, 25 एवं 27 फरवरी को पनवेल से चलने वाली 15066 पनवेल-गोरखपुर एक्सप्रेस झांसी-आगरा कैंट-टुंडला-कानपुर के रास्ते चलेगी
23 फ रवरी को पुणे से चलने वाली 15030 पुणे-गोरखपुर साप्ताहिक ट्रेन झांसी-आगरा, कैंट-टुंडला-कानपुर के रास्ते चलेगी
19 एवं 26 फरवरी को चलने वाली 15101 छपरा-छत्रपति शिवाजी टर्मिनस साप्ताहिक एक्सप्रेस कानपुर-टुंडला-आगरा कैंट-झांसी के रास्ते चलेगी
22 फ रवरी को चलने वाली 15102 छत्रपति शिवाजी टर्मिनस-छपरा साप्ताहिक एक्सप्रेस झांसी-आगरा कैंट-टुंडला-कानपुर के रास्ते चलेगी