फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा-बसपा डीलर, कांग्रेस चीयरलीडर्स: पात्रा

Sat, 19 Jan 2019 12:46 AM IST
ajay Kumar Gorakhpur, Uttar Pradesh, India
विज्ञापन
संबित पात्रा
विज्ञापन
गोरखपुर। गोरक्षनगरी आए भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. संबित पात्रा ने शुक्रवार को विपक्ष पर जोरदार हमला बोला। स्थानीय होटल में पात्रा ने मीडिया कर्मियों से बात की और सपा-बसपा को डीलर बताया। साथ ही कांग्रेस की तुलना चीयरलीडर्स से की। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव की लड़ाई लीडर और डीलर्स के बीच है। पिछले दिनों मीडिया में जो कुछ आया है, उसके मुताबिक अखिलेश यादव खनन घोटाले में शामिल रहे हैं। सीबीआई के बाद ईडी ने मामले में केस दर्ज किया है। जरूरत पड़ी तो जांच एजेंसियां अखिलेश से भी पूछताछ करेंगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अच्छे और प्रभावी नेता हैं। अच्छे नेता के खिलाफ डी कंपनी (दलालों की कंपनी) बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें