फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश की अर्थव्यवस्था में बैंक की महत्वपूर्ण भूमिका: शिवप्रताप

Sun, 21 Oct 2018 08:12 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री शिव प्रताप शुक्ला - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर। देवरिया बाईपास स्थित एक विवाह घर में आयोजित पंजाब नेशनल बैंक स्टॉफ एसोसिएशन के दो दिवसीय प्रांतीय अधिवेशन का रविवार को केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री शिव प्रताप शुक्ला ने शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था में बैंकों की महत्वपूर्ण भूमिका है।

सरकार की पहल पर जनधन योजना के तहत 34 करोड़ खाते खोले गए। इन खातों में अब तक 86 हजार करोड़ रुपये जमा हो चुके हैं जो देश की प्रगति में सहायक हो रहे हैं। बैंक कर्मचारियों के सहयोग से ही यह उपलब्धि मिली।
विज्ञापन



केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री ने कहा कि बैंकों की सेवा शर्तों बेहतर हों, वह इसके पक्षधर हैं। समय-समय पर इस मुद्दे को वह उठाते रहते हैं। इस दौरान उन्होंने पीएम की मुद्रा लोन योजना को सफल बनाने का भी आह्वान किया। अतिथियों का स्वागत अध्यक्ष केके तिवारी व संचालन महामंत्री एमएम राय ने किया। इस अवसर पर बीएस रामबाबू, समीर सरकार, आरबी चौबे, रजनीश गुप्ता, प्रमोद द्विवेदी, केएच पांडेय आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन


सरकार की नीतियां बैंकिंग हित में नहीं: वेंकटचलम

अधिवेशन में आए ऑल इंडिया बैंक इंप्लाइज एसोसिएशन के महामंत्री सीएच वेंकटचलम ने सरकार की नीतियों को बैंकिंग हित में न बताते हुए बैंक कर्मचारियों से अपने हक के लिए संघर्ष करने का आह्वान किया। इसी क्रम में उन्होंने आठ व नौ जनवरी को हड़ताल पर जाने का प्रस्ताव रखा जिसका बैंक कर्मियों ने समर्थन किया। उन्होंने कहा कि बैंक राष्ट्र की संपदा है। इसमें जमा धन आम आदमी के बचत का हिस्सा है। उसका उपयोग आम आदमी की बेहतरी के लिए होना चाहिए मगर सरकारी नीतियां इसके ठीक विपरीत हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें