फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू से बचाव के तरीके बताएगी टीम

Sun, 30 Sep 2018 10:48 PM IST
siddharthnagar
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। डेंगू की रोकथाम को स्वास्थ्य महकमा अलर्ट हो गया है। लोगों को जागरूक करने के लिए डॉक्टरों की पांच सदस्यीय टीम गठित की गई है, जो सीएचसी, पीएचसी के साथ ही निजी अस्पतालों में जाएगी और लोगों को डेंगू से बचाव के तरीके बताएगी। साथ ही डेंगू से लड़ने के लिए जिला अस्पताल में 10 बेड का स्पेशल वार्ड बनाया गया है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू से बचाव के लिए जागरूकता को हथियार बनाने का फैसला किया है। इसके तहत स्वास्थ्य कर्मियों को जागरूक किया जाएगा और उन्हें समाज में जागरूकता फैलाने को कहा जाएगा। इसके लिए सीएमओ की निगरानी में डॉक्टरों की पांच सदस्यीय टीम तैयार की गई है, जो स्वास्थ्य कर्मियों डेंगू के बारे में जानकारी देगी। साथ बीमारी की पहचान और दवा के बारे में भी बताएगी। सीएमओ डॉ. आरके मिश्र ने बताया कि प्राइवेट अस्पतालों में भी जागरूकता फैलाई जाएगी।
---
नहीं हो पाती है बीमारी की पहचान
- विभाग का मानना है कि अक्सर बीमारी की पहचान न होने के कारण दूसरी दवाएं दी जाती हैं। अगर बीमारी के लक्षण की जानकारी व उपचार का तरीका पता होगा तो डेंगू पर काफी हद तक अंकुश लगाया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




यह हैं डेंगू के लक्षण
1. तेज ठंड और बुखार
2. कमर, मांसपेशियों, जोड़ों और सिर में तेज दर्द
3. हल्की खांसी, गले में दर्द और खराश
4. शरीर पर लाल-लाल दाने दिखाई देना
5. थकावट, भूख न लगना और कमजोरी
6. उल्टी और दर्द


जिले में अस्पतालों की स्थिति
सीएचसी - 7
पीएचसी- 7
न्यू पीएचसी- 57
प्राइवेट अस्पताल पंजीकृत- 38
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें