फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी के जन्मदिन पर रिहा हुए पांच कैदी

Tue, 18 Sep 2018 01:46 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
narendra-modi
विज्ञापन
गोरखपुर। पीएम नरेंद्र मोदी के 68वें जन्मदिन पर सोमवार शाम को गोरखपुर जेल से पांच कैदियों को रिहा किया गया। जेल अधीक्षक ने कहा कि अर्थदंड न जमा करने से पांचों बंदी सजा काट रहे थे। जुर्माना जमा करने के बाद उन्हें रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन

संतकबीरनगर के दुधरा क्षेत्र के नवीपुर निवासी अतिकुर रहमान, गोरखपुर के शाहपुर क्षेत्र के बिछिया मैत्रीपुरम निवासी मुन्ना पटेल, महराजगंज के बरगदवा के पिपरा निवासी अजहरुद्दीन खान, गोखनाथ पुल के नीचे रहने वाले राजेश सिंह, गाजीपुर के साजियाबाद क्षेत्र के बरहज बरौली निवासी दिनेश वनबासी को जेल से आजादी मिलेगी। अतीकुर रहमान पर 5 हजार रुपये, मुन्ना पर 4500 हजार रुपये, अजहरूद्दीन पर 1 हजार रुपये, राजेश सिंह पर दो हजार रुपये और दिनेश वनवासी पर 600 रुपये जुर्माना था।

गांधी जयंती पर आजाद होंगे चार कैदी

गांधी जयंती पर चार कैदियों को आजाद किया जाएगा। इनमें खड्डा, कुशीनगर के पिंटू सिंह (25), कोतवाली के मियांबाजार निवासी अमित गौड़ (28), करजहीं बेलीपार निवासी खजांची केवट (28) और गोंडा के छपिया निवासी रामजीत उर्फ सोनू शामिल हैं। जेल प्रशासन की मानें तो ये सभी चोरी और चुराए सामान का इस्तेमाल करने, मारपीट, गाली गलौज, जान से मारने की धमकी देने के साथ ही रेलवे एक्ट के तहत दर्ज मामलों में सजा काट रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें