फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द खुल जाएगा 100 बेड का मैटरनिटी हॉस्पिटल

Tue, 18 Sep 2018 01:41 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने जिला महिला अस्पताल के निरीक्षण के दौरान बच्ची को दुलार किया। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
गोरखपुर। जिला महिला अस्पताल परिसर में बनकर तैयार 100 बेड का मैटरनिटी हॉस्पिटल जल्द मरीजों के लिए खोल दिया जाएगा। सोमवार को जिला महिला अस्पताल व जिला अस्पताल के निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खुद यह जानकारी दी। करीब एक घंटे तक निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने दोनों ही अस्पतालों में स्वास्थ्य सुविधाएं, डॉक्टरों, कर्मचारियों की उपस्थिति जांचने के साथ ही मरीजों, तीमारदारों से भी फीडबैक लिया और संतुष्ट नजर आए।
विज्ञापन

सोमवार को सीएम करीब 10.30 बजे पहले जिला महिला अस्पताल पहुंचे। वहां सर्जिकल वार्ड, लेबर रूम और बीमार नवजात बच्चों के लिए बने 20 बेड के न्यू सिक बार्ड केयर यूनिट का निरीक्षण किया। वहां चिकित्सकीय सुविधाओं का जायजा लेने के बाद वह जिला अस्पताल के इंसेफेलाइटिस वार्ड गए जहां उन्होंने नए वार्ड का निरीक्षण किया और बीमार मरीजों को दी जा रही सुविधाओं के बारे में डॉक्टरों से बातचीत की।

बाबा जी! सब ठीक है

महिला अस्पताल की ओपीडी में पहुंचते ही सामने खड़ी महिलाओं में से मुख्यमंत्री नेे छोटे काजीपुर की रहने वाले खुशनुमा फिरोज से पूछा कि डॉक्टर इलाज कर रहे हैं कि नहीं, दवाएं मिलती हैं कि नहीं? जवाब में खुशनुमा ने कहा, बाबा सब ठीक है। इलाज हो रहा है और दवाएं भी मिल रही हैं। इसी तरह मुख्यमंत्री जिला अस्पताल के निरीक्षण बाद बाहर निकलते वक्त परिसर में खड़ी कुशीनगर के टीकर गांव की आरती के पास रुक गए। उनके बच्चों अनुष्का और आदर्श के सिर पर हाथ फेरते हुए दुलारा और आरती से उनकी पढ़ाई के बारे में पूछा। आरती ने बताया कि पति चंदन के बेरोजगार होने की वजह से बच्चों का पढ़ा नहीं पा रही। इसपर मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकारी स्कूलों में कोई फीस नहीं लगती। बच्चों का दाखिला वहां कराओ। कोई दिक्कत हो तो प्रशासनिक अफसरों से मिलो।

...और नीचे गिर पड़े विभ्राट

मुख्यमंत्री जब जिला अस्पताल के इंसेफे लाटिस वार्ड में दाखिल हुए तो पीछे-पीछे भाजपा नेता विभ्राट चन्द कौशिक भी अंदर जाने लगे। उन्हें सुरक्षा कर्मियों ने रोक दिया। इसी धक्का-मुक्की में वह गिर गए। आसपास मौजूद भाजपा नेताओं ने विरोध जताते हुए उन्हें उठाया। इसी बीच डीएम वहां पहुंच गए। उनके कहने पर उन्हें भीतर जाने दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें