फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रसंघ चुनाव के लिए विद्यार्थियों ने किया प्रदर्शन

Sun, 05 Aug 2018 01:29 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
फाइल
विज्ञापन
गोरखपुर। गोरखपुर यूनिवर्सिटी प्रशासन की ओर से छात्रसंघ चुनाव की तिथि घोषित नहीं किए जाने से नाराज विद्यार्थियों ने यूनिवर्सिटी के मुख्यद्वार पर प्रदर्शन किया। नारेबाजी करते हुए छात्र प्रशासनिक भवन गए और प्रति कुलपति को ज्ञापन सौंपकर जल्द चुनाव कराने की मांग की। विद्यार्थियों का नेतृत्व कर रहे प्रिंस सिंह ने कहा कि प्रदेश में सभी यूनिवर्सिटी और कॉलेजों में चुनाव कराया जा रहा है। वहीं गोरखपुर यूनिवर्सिटी तथा यहां के कॉलेजों में अभी तक छात्रसंघ चुनाव कराने के लिए घोषणा नहीं की गई। आश्चर्य इस बात का है कि प्रदेश में दो तरह के नियमों का पालन किया जा रहा है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री के जिले में जिम्मेदारों ने अलग नियम बना रखा है। प्रिंस सिंह ने कहा कि छात्रसंघ चुनाव कराने की घोषणा जल्द नहीं की गई तो आंदोलन तेज किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में अमन चौबे, नीरज सिंह, अनु तिवारी, धीरज सिंह, मनीष यादव, भूमिका पांडेय, सतीश मिश्रा, अंकित सिंह, अंकेश पांडेय, समीक्षा सिंह, यशपाल सिंह, तुषार यादव, किसमिस यादव, किशन सिंह, संगम सिंह, सलमान अली, समीर राठौर, शोभा सिंह, जूही सिंह और प्रज्ञा पांडेय शामिल थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें