फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में 100 फीसदी भुगतान में हाटा चीनी मिल अव्वल

Sat, 04 Aug 2018 11:46 PM IST
kushinagar
विज्ञापन
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पडरौना। गन्ने के बकाया भुगतान को प्रदेश भर के किसान मारे- मारे घूम रहे हैं। वहीं कुशीनगर जिले की हाटा चीनी मिल 100 फीसदी भुगतान करके सूबे में अव्वल रही है। हालांकि जिले की अन्य चार चीनी मिलों पर गन्ना किसानों का 232 करोड 68 लाख बकाया है। इसके लिए जिला गन्ना अधिकारी ने मिलों को नोटिस जारी करके 15 अगस्त के पूर्व बकाया भुगतान करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

कुशीनगर जिले में संचालित पांच चीनी मिलों ने इस पेराई सत्र में 2,22,391 किसानों का गन्ना खरीदा था। जिसमें हाटा चीनी मिल ने 52613 किसानों से 91 लाख 54 हजार क्विंटल गन्ना खरीद कर पेराई की थी। जिसका कुल भुगतान 291 80 करोड़ बना था और मिल ने समय से 100 फीसदी भुगतान भी कर दिया। विभागीय आंकड़े बताते है कि खड्डा, रामकोला पी, कप्तानगंज, सेवरही, ढ़ाढा बुजुर्ग हाटा चीनी मिल ने कुल 2,22,391 किसानों से गन्ना खरीदा था। जिसका कुल भुगतान 1098 करोड़ 37 लाख 61 हजार रुपये बना है, इसमें से 865 करोड़ 69 लाख का भुगतान ही अब तक हो पाया है। बकाया 232 करोड़ 68 लाख का भुगतान पाने के लिए किसान मारे-मारे घूम रहे है।
जिला गन्ना अधिकारी वेद प्रकाश सिंह ने बताया कि हाटा चीनी मिल यूपी की ऐसी पहली मिल है, जिसने गन्ना खरीदने के 14 दिन के भीतर 100 फीसदी भुगतान किसानों को कर दिया था। जबकि चार चीनी मिलें खड्डा चीनी, रामकोला पंजाब चीनी मिल, कप्तानगंज चीनी मिल और सेवरही चीनी मिल पर 18501 किसानों का 232 करोड़ 68 लाख का बकाया है। नियम है कि गन्ना बेचने के 14 दिन के भीतर किसानों का भुगतान कर दिया जाए। ऐसा नहीं करने पर 15 प्रतिशत ब्याज के साथ बकाए का भुगतान करना होगा। इन चारों चीनी मिलों को नोटिस जारी करके 15 अगस्त तक बकाया भुगतान करने का निर्देश दिया गया है। नए पेराई सत्र के लिए किसानों का सर्वे हो चुका है। खतौनी के साथ किसान घोषणापत्र भरकर समितियों पर जमा कर दें, अन्यथा गन्ना नहीं बेच पाएंगे।
विज्ञापन

बकाया भुगतान नहीं हुआ तो आंदोलन की चेतावनी
सहकारी गन्ना विकास समिति लिमिटेड रामकोला पंजाब के चेयरमैन मुरारी मिश्र, अध्यक्ष अरुण राय, उपाध्यक्ष दीनबंधु ने उच्चाधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजा है। जिसमें चेतावनी दी है कि गन्ना बकाया का भुगतान नहीं हुआ तो वह लोग दस अगस्त से चीनी मिल गेट के सामने धरना प्रदर्शन करेंगे। जबकि भाकियू भानू गुट के अध्यक्ष रामचंद्र सिंह ने बताया कि पूरे देश में 2200 करोड रुपये गन्ने का बकाया है। जिले में भी किसानों के बकाया का भुगतान अभी लंबित है। यदि शीघ्र बकाए गन्ने का भुगतान नहीं हुआ तो आंदोलन करने को भाकियू के कार्यकर्ता बाध्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें