फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदी में बेहतर काम के लिए मिला पुरस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर।
कर्मचारी भविष्य निधि कार्यालय (ईपीएफओ) और इलाहाबाद बैंक में हिंदी में बेहतर काम करने वालों को पुरस्कृत किया गया है। ईपीएफओ कार्यालय में हिंदी पखवाड़ा समारोह के दौरान हिंदी निबंध प्रतियोगिता में देवेंद्र कुमार तिवारी, पंकज कुमार, घनश्याम ने और आलेखन प्रतियोगिता में देवेंद्र कुमार तिवारी, केविन जॉन और ओपी वर्मा ने तथा विचार प्रतियोगिता में जितेश प्रियरंजन, अखिलेश सिंह और सोनालाल प्रसाद ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। क्षेत्रीय आयुक्त यूएन मिश्र ने सभी विजेताओं को बधाई दी और कहा कि आज के समय में हिंदी का इस्तेमाल बहुत ही ग्राह्य हो गया है। इसलिए इसे सहर्ष स्वीकार करना चाहिए। इस दौरान जवाहर लाल, अनुनय कुमार, विश्वनाथ प्रसाद, अनिरुद्ध कुमार श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। संचालन सविता त्रिपाठी और अखिलेश सिंह ने किया।
विज्ञापन

वहीं इलाहाबाद बैंक के मंडल कार्यालय की ओर से आयोजित हिंदी माह के विभिन्न प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया गया। मंडल प्रमुख आनंद कृष्ण ने नीतीश कुमार अखौरी, आशीष अग्रवाल, शैली श्रीवास्तव को पुरस्कृत किया। अन्य प्रतियोगिताओं में प्रतिभा पांडेय, यतेंद्र श्रीवास्तव, ब्रजेश सिंह, आशीष अग्रवाल आदि को भी पुरस्कार दिया गया। इस दौरान बैंक के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें