गोरखपुर। आदर्श लोक शिक्षा प्रेरक वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले जिले में कार्यरत प्रेरकों ने सोमवार को सड़कों पर भिक्षाटन कर प्रदेश सरकार से मानदेय भुगतान की मांग की। प्रेरकों ने सीएम को संबोधित आठ सूत्री ज्ञापन डीएम की अनुपस्थिति में प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा।
एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मृत्युंजय पांडेय ने कहा कि प्रेरकों को 18 महीने से मानदेय नहीं मिला है। इसके चलते सभी भूखमरी के कगार पर पहुंच गए हैं। इसके लिए लखनऊ में शांतिपूर्ण तरीके से धरना देने गए प्रेरकों के ऊपर शासन के निर्देश पर लाठियां बरसाई गईं। इस दौरान कई प्रेरक घायल भी हो गए। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार में अपना हक मांगना भी गुनाह हो गया है। आजिज आकर प्रेरकों ने भिक्षाटन कर विरोध करने का निर्णय लिया है। भिक्षाटन में मिले धन को प्रदेश सरकार के खाते में भेजा जाएगा और मानदेय की मांग की जाएगी। उन्होंने सरकार 18000 रुपये मानदेय की मांग की।
इस दौरान गिरिजेश पाठक, भुनेश प्रताप चंद, गजेंद्र सिंह, मनोज यादव, आनंद, ऋतुराज, शमीम खान, अमित पांडेय आदि मौजूद रहे।