फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धरना जारी, शिक्षामित्रों ने सांसद-विधायक को दिया ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

संतकबीरनगर।
समायोजन रद्द होने से नाराज शिक्षा मित्रों का जूनियर हाईस्कूल खलीलाबाद के परिसर में चल रहा अनिश्चितकालीन धरना रविवार को भी जारी रहा। इस दौरान पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने धरना समाप्त करने को कहा, पर शिक्षामित्र नहीं माने और धरना जारी रखा। शिक्षामित्रों ने धरना स्थल पर विधायक को बुलाने की मांग की, पर प्रशासनिक अधिकारियों ने धारा 144 का हवाला देते हुए विधायक के आवास पर जाकर ज्ञापन देने को कहा। जिसके बाद पांच शिक्षामित्र जिलाध्यक्ष रणजीत राय के नेतृत्व में पीडब्लूडी के डाक बंगले पर पहुंचे और सदर विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे को सीएम के नाम संबोधित ज्ञापन दिया। इस दौरान शिक्षा मित्रों ने धारा 144 हटाने की मांग की। जिस पर विधायक जय चौबे ने डीएम से वार्ता कर धारा हटवाने का आश्वासन दिया। इसके बाद शिक्षामित्र शाम को सांसद शरद त्रिपाठी से उनके कैंप कार्यालय पर मिले और ज्ञापन दिया।
शिक्षा मित्र संयुक्त संघर्ष मोर्चा के जिलाध्यक्ष रणजीत राय ने कहा कि शिक्षा मित्रों ने 25 जुलाई तक शिक्षण कार्य किया है। तब तक का वेतन दिया जाए और जो बकाया वेतन है उसका भुगतान किया जाए। इसके साथ ही धारा 144 को हटाया जाए। उन पर और उनके साथियों पर लगातार केस दर्ज किया जा रहा है। प्रशासन केस दर्ज कर उनका आंदोलन दबाना चाहता है, लेकिन वे डरने वाले नहीं है। धरना स्थल पर मौजूद एसडीएम उमेश चंद निगम, सीओ प्रमोद कुमार, कोतवाल राकेश सिंह यादव, एसओ महिला थाना अनीता यादव भी डटे रहे। इस अवसर पर रमाकांत मौर्य, राजेश कुमार शर्मा, विजय मिश्र, श्रवण कुुमार, मंटू सिंह, प्रमोद पांडेय, राघवेंद्र सिंह, दिनेश पांडेय, सुनीता पांडेय, चंद्रावती, अमर राय आदि शिक्षा मित्र मौजूद रहे।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार कर रही विचार-विमर्श
पीडब्लूडी डाक बंगले पर शिक्षा मित्रो का ज्ञापन लेने की उपरांत सदर विधायक दिग्विजयनारायण उर्फ जय चौबे ने कहा कि शिक्षामित्रों के साथ सरकार की सहानुभूति है। प्रदेश सरकार इस मुद्दे पर विचार विमर्श कर रही है। शिक्षामित्रों के मांग पत्र को वह मुख्यमंत्री तक पहुुंचाएंगे। वहीं जनपद में लागू धारा 144 को हटाने के लिए डीएम से वार्ता करेंगे। शिक्षा मित्रों को हर संभव मदद का आश्वासन देते हुए शांति पूर्ण तरीके से अपनी बात शासन प्रशासन तक रखने की सलाह दी।
वहीं सांसद शरद त्रिपाठी ने कहा कि शिक्षा मित्रों का मांग पत्र मिला है, लेकिन यह मामला न्यायालय से जुड़ा है। शुक्रवार को वह लोक सभा में शिक्षामित्रों के मामले को उठाए भी थे। मानवीय आधार पर शिक्षा मित्रों के मामले में बीच का रास्ता निकाले जाने पर सरकार विचार कर रही है। उनका आरोप है कि पूर्ववर्ती सपा सरकार यदि शिक्षा मित्रों के मामले में सुप्रीम कोर्ट में ठीक से पैरवी की होती तो शायद ऐसी स्थिति न होती।
विज्ञापन


शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष समेत 26 पर केस दर्ज
संतकबीरनगर। जूनियर हाईस्कूल में गोलबंद होकर धरना रहे शिक्षा मित्र संघ के जिलाध्यक्ष रणजीत राय समेत 26 नामजद और कुछ अज्ञात के खिलाफ रविवार को पुलिस ने धारा 144 के उल्लंघन के आरोप में केस दर्ज किया। कोतवाल राकेश सिंह ने बताया कि जनपद में धारा 144 प्रभावी है, बावजूद इसके शिक्षा मित्र संघ के जिलाध्यक्ष रणजीत राय के नेतृत्व में शिक्षा मित्र जूनियर हाईस्कूल में धरना दिया। इन लोगों का कृत्य दंडनीय अपराध है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें