फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकवादी घटना पर भारी श्रद्धालुओं की श्रद्धा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर।
अमरनाथ यात्रियों पर सोमवार को हुए हमले के बावजूद गोरखपुर से यात्रा के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं की कमी नहीं है। मंगलवार को भी कई श्रद्धालु पीएनबी में अपना परमिट जारी कराने के लिए लाइन में लगे रहे। 11 जुलाई तक 319 श्रद्धालु अमरनाथ यात्रा के लिए गोरखपुर से रवाना हो चुके हैं। वहीं 12 जुलाई से 16 जुलाई तक अमरनाथ यात्रा जाने के लिए 97 और श्रद्धालुओं ने रजिस्ट्रेशन कराया है। इनमें 192 पहलगांव रूट से अमरनाथ यात्रा पर जाएंगे, जबकि बालटाल रूट से 224 श्रद्धालुओं ने परमिट जारी कराया है।
गोरखपुर से अमरनाथ यात्रा के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए हरेक दिन 20 का कोटा है। 29 जून से श्रद्धालुओं को परमिट जारी किया जा रहा है। हरेक दिन करीब आठ-10 लोग बैंक रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक की मुख्य शाखा में परमिट जारी कराने पहुंच रहे हैं। अभी तक हरिराम पूर्णमासी, बृजनारायण सिंह समेत कई श्रद्धालु अमरनाथ यात्रा के लिए गोरखपुर से रवाना हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमरनाथ यात्रा के लिए परमिट जारी करने की जिम्मेदारी संभाल रहे मदन मोहन प्रसाद ने बताया कि अमरनाथ यात्रा जाने वालों को सबसे पहले दो पेज का एक फार्म नेट से डाउनलोड करना होता है। एक पेज पर व्यक्तिगत जानकारी भरनी होती है और दूसरे पेज पर जिला अस्पताल से हेल्थ सर्टिफिकेट जारी कराना पड़ता है। इसके बाद बैंक 50 रुपये शुल्क लेकर परमिट जारी करता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें