फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कच्ची शराब के साथ तीन महिलाएं गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कुशीनगर। पनियहवा गांव में रविवार की रात छापेमारी कर पुलिस ने 500 लीटर लहन नष्ट किया। यहां 60 लीटर कच्ची शराब के साथ तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के पनियहवा गांव में अवैध रूप से शराब बनाकर बेचने का धंधा काफी दिनों से चल रहा है। गांव की हो रही बदनामी के कारण बीते मई महीने में ग्राम प्रधान की अगुवाई में लोगों ने अवैध धंधे पर रोक लगाने की मांग की थी। पुलिस ने कार्रवाई कर कच्ची शराब नष्ट भी किया था, लेकिन कुछ कारोबारी फिर सक्रिय हो गए हैं। रविवार की रात में हनुमानगंज के एसओ विनय कुमार राय ने पुलिसकर्मियों के साथ गांव के तीन घरों में छापेमारी कर लगभग 60 लीटर कच्ची शराब बरामद किया। इसके अलावा जमीन खोदकर करीब 500 लीटर लहन भी निकाला गया, जिसे नष्ट किया गया। देर रात तक चली कार्रवाई के बाद पुलिस ने अवैध शराब बनाने व बेचने के आरोप में गायत्री, गीता व अन्हिया के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत केस दर्ज किया। एसओ विनय कुमार राय ने बताया कि अवैध शराब के कारोबारियों को चिह्नित कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें