फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित बस पलटी, दस यात्री घायल

विज्ञापन
accident - फोटो : graphic
विज्ञापन

विज्ञापन
बड़हलगंज।
फड़साड़ गांव के पास चार पहिया वाहन को ओवरटेक करने के चक्कर में प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बस सवार दस यात्री घायल हो गए। इनमें छह की हालत गंभीर है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। वहां से गंभीर रूप से घायल छह लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे के चालक और खलासी बस छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन

गोरखपुर से प्राइवेट बस बड़हलगंज जा रही थी। अभी वह फड़साड़ के पास पहुंची थी कि एक चार पहिया वाहन को ओवरटेक करने के चक्कर में पास के गड्ढे में पलट गई। हादसे के बाद चालक और खलासी फरार हो गए वहीं बस में चीख पुकार मच गई। शोर और हादसा देखकर पहुंचे लोगों ने घायलों को बाहर निकालने में मदद की और पुलिस को सूचना दी। घायलों को पास के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। हादसे में गंभीर रूप से घायल आजमगढ़ की चंदा (23), नागेंद्र पांडेय (60), गगहा के चौरिया के सोनू (30) सरायमीर, आजमगढ़ की मीना (40), मझगांवा की कलावती (53) भनौड़ा बांसगांव की भगवानी (50), लखनपार, बड़हलगंज को जिला अस्पताल भेज दिया गया है। हादसे में आजमगढ़ की इंद्रा देवी (40), सुनीता भनौड़ा, रीता भनौड़ा (40), गगहा के बेलकुर के सतीश चंद्र (40) को भी चोटें आईं। इन सभी का स्वास्थ्य केंद्र में उपचार कर डॉक्टरों ने घर भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें