फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विभिन्न विभागों की कार्यकारिणी गठित

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश शाखा के द्विवार्षिक अधिवेशन में मंगलवार को विभिन्न विभागों की कार्यकारिणी गठित की गई। इनमें सिंचाई, रोडवेज और जिला पंचायत विभागों के कर्मचारी संघ के पदाधिकारी नियुक्त किए हैं।
आरडी चतुर्वेदी और चंद्रशेखर पाठक को परिषद का संरक्षक बनाया। राधे श्याम को सिंचाई संघ का अध्यक्ष, जय प्रकाश, संजीव सिंह, सजीव गौतम व रवींद्र नारायण दुबे को उपाध्यक्ष, अभिषेक को उपमंत्री, रामानंद को संगठन मंत्री, तारकेश कुमार आर्य को दफ्तर सचिव। वहीं वृंदावन शुक्ला को रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद का वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कृष्ण चंद्र श्रीवास्तव व राजेंद्र नायक को उपाध्यक्ष, अनिरुद्ध यादव को संयुक्त मंत्री, लालचंद्र मौर्या को उपमंत्री बनाया। डीके सिंह को डिप्लोमा फार्मेसी एसोसिएशन का मंत्री व बीडी चौधरी, डीडी भारतीय को उपाध्यक्ष, गिरिजा पति त्रिपाठी को संप्रेक्षक नियुक्त किया।
विज्ञापन

विस्तारित कार्यकारिणी में दुर्गविजय को सिंचाई संघ का कार्यवाहक, सुमन श्रीवास्तव को बाल विकास परियोजना महिला मोर्चा अध्यक्ष, कृष्णा दीक्षित को मृत शिशु कल्याण संघ महिला मोर्चा उपाध्यक्ष, वीवी सिंह को प्रयोगशाला संघ का संगठन प्रमुख, एके मौर्या को उपाध्यक्ष, शेष कुमार चौधरी को वाइस चेयरमैन, मीरा पासवान को मातृ शिशु कल्याण संघ का संगठन प्रमुख बनाया। इसी तरह से समीर पांडेय को जिला पंचायत संघ का उपाध्यक्ष, कौशल किशोर शुक्ला को नगर निगम कर्मचारी संघ का उपाध्यक्ष, पीसी तिवारी को एक्सरे एसोसिएशन का उपाध्यक्ष, एसएन गुप्ता को राज्य आप्टो संघ का उपाध्यक्ष, विनय कुमार सिंह को पशुपालन का उपाध्यक्ष, सुभाष पांडेय को लोक निर्माण विभाग का उपाध्यक्ष, रामचंद्र दुबे को संयुक्त मंत्री बनाया।
विज्ञापन

महेंद्र नाथ सिंह को यूनिवर्सिटी कर्मचारी संघ का उपाध्यक्ष, निशीबाला को बाल विकास परियोजना का उपाध्यक्ष, धर्मराज पाल को गन्ना सुपरवाइजर संघ का उपाध्यक्ष, गन्ना विभाग में शैलेश मौर्या को उपमंत्री, संतोष कुमार सिंह को एनसीसी कर्मचारी संघ का उपाध्यक्ष, राकेश पाठक को बीएचडब्ल्यू संघ का उपाध्यक्ष, अजीत रमन को संयुक्त मंत्री, रमेश लाल विश्वकर्मा को ट्यूबवेल टेक्नीशियन संघ का उपाध्यक्ष, सतीश राय को अल्प बचत अधिकारी संघ का उपाध्यक्ष, किरन कुमार को राजकीय शिक्षक संघ का उपाध्यक्ष, दिनेश कुमार को आबकारी संघ का उपाध्यक्ष, शीला द्विवेदी को उपमंत्री, राजेश राव को चकबंदी लेखपाल संघ का उपाध्यक्ष, अमरजीत यादव को श्रम विभाग संघ का चेयरमैन, ओम प्रकाश को नलकूप खंड सिंचाई विभाग में संयुक्त मंत्री, शरीफुज्जमा को वन कर्मचारी संघ का कोषाध्यक्ष, सुरेश चंद्र चौधरी को बाढ़ खंड सिंचाई विभाग में संगठन मंत्री और चकबंदी लेखपाल संघ में संजय चतुर्वेदी को संगठन मंत्री बनाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें