गोरखपुर। वाराणसी मंडल के सीवान-भटनी खंड और औड़िहार-वाराणसी खंड पर सब वे निर्माण के लिए ब्लॉक लिया जाएगा। इसकी वजह से कुछ ट्रेनें निरस्त रहेंगी तो कुछ परिवर्तित मार्ग से चलेंगी। सीवान-भटनी खंड पर 28 अप्रैल को औड़िहार-वाराणसी खंड पर 30 अप्रैल को ब्लॉक लिया जाएगा।
आज निरस्त रहेंगी ये ट्रेनें
गोरखपुर कप्तानगंज गोरखपुर सवारी गाड़ी, गोरखपुर नरकटियागंज गोरखपुर सवारी गाड़ी, गोरखपुर नरकटियागंज गोरखपुर सवारी गाड़ी, गोरखपुर बढ़नी गोरखपुर सवारी गाड़ी।
परिवर्तित मार्ग से चलेंगी ये ट्रेनें
गोरखपुर हटिया एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग गोरखपुर भटनी सीवान की बजाय गोरखपुर -कप्तानगंज-थावे-सीवान के रास्ते चलायी जाएगी।
दरभंगा नई दिल्ली एक्सप्रेस सीवान भटनी गोरखपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग सीवान-थावे -कप्तानगंज-गोरखपुर के रास्ते चलायी जाएगी।
29 अप्रैल को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से चलने वाली 15017 लोकमान्य तिलक टर्मिनस गोरखपुर एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग इलाहाबाद-प्रयाग-वाराणसी-औड़िहार के स्थान पर परिवर्तित मार्ग इलाहाबाद-प्रयाग-जौनपुर-औड़िहार के रास्ते चलायी जाएगी।
इन ट्रेनों का रहेगा शार्ट टर्मिनेशन
लखनऊ से 29 अप्रैल को चलने वाली 15008 लखनऊ वाराणसी सिटी एक्सप्रेस की यात्रा मऊ में समाप्त होगी।
वाराणसी सिटी से 30 अप्रैल को प्रस्थान करने वाली 15007 वाराणसी सिटी लखनऊ एक्सप्रेस मऊ से चलाई जाएगी।
सीवान गोरखपुर सवारी गाड़ी की यात्रा 30 अप्रैल को कप्तानगंज में समाप्त होगी।
गोरखपुर सीवान सवारी गाड़ी 30 अप्रैल को कप्तानगंज से चलायी जायेगी।
इन ट्रेनें भी रहेंगी निरस्त
75012 गोरखपुर सीवान, 75009 सीवान कप्तानगंज, 75010 कप्तानगंज थावे, 75011 थावे गोरखपुर गाड़ियों का संचलन 28 अप्रैल को भटनी भाटपार रानी एवं सीवान जीरादेई के मध्य सीमित ऊँचाई के सबवे के निर्माण के चलते बंद रहेगा ।
नोट: आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें।