फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर हाल में रोकें बिजली कटौती : योगी

Sun, 28 Apr 2019 02:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
सीएम योगी - फोटो : डेमो
विज्ञापन
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बिजली विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर हर हाल में कटौती रोकने के लिए इंतजाम करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी सूरत में बिजली आपूर्ति में समस्या उत्पन्न न हो। फाल्ट का बहाना नहीं चलेगा। अधिकारी महानगर में लोगों को 24 और ग्रामीण क्षेत्रों में 20 से 22 घंटे बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित कराएं। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन


शुक्रवार को जिले के दौरे पर आए सीएम ने रात में बिजली विभाग के मुख्य अभियंता, अधीक्षण अभियंता, अधिशासी अभियंताओं के अलावा सहायक अभियंताओं के साथ बैठक की। सीएम ने कहा कि गर्मी के दिनों में जनता को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए।
शनिवार की सुबह मुख्यमंत्री मंदिर में दर्शन, पूजन के बाद परिसर का भ्रमण किए और गोशाला में जाकर गायों गुड़ खिलाया। फिर कुछ लोगों से मुलाकात की। सुबह 8.45 बजे वह मंदिर से चुनाव प्रचार के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें