गोरखपुर। कुंभ मेला के लिए चलने वाली स्पेशल ट्रेनों के चलते कई ट्रेनों का प्लेटफॉर्म बदलेगा। हालांकि महत्वपूर्ण ट्रेनों के शेड्यूल से छेड़छाड़ नहीं किया जाएगा। प्लेटफार्म तय करने पर अधिकारियोें ने मंथन शुरू कर दिया है।
रेल प्रशासन की कोशिश की है कि कुंभ मेले में यात्रियों की भीड़ को आसानी से संभाला जाए। इसके लिए कुंभ मेला स्पेशल और इलाहाबाद जाने वाली अन्य ट्रेनों के प्लेटफार्म को लेकर होमवर्क शुरू हो गया है। ट्रेनों की आवाजाही के समय का मिलान किया जा रहा है। रेलवे सूत्रों के मुताबिक छह से आठ ट्रेनें का प्लेटफार्म बदला जा सकता है। स्टेशन डायरेक्टर राजन कुमार ने बताया कि कुंभ स्पेशल ट्रेनों का शेड्यूल अभी नहीं आया है। जल्द ही ट्रेनों के प्लेटफार्म तय कर लिए जाएंगे।
12 से 16 जनवरी तक चलेगी खिचड़ी स्पेशल
गोरखपुर। मकर संक्रांति पर गोरखनाथ मंदिर में लगने खिचड़ी मेले में रेल प्रशासन दो स्पेशल ट्रेनें चलाएगा। दोनों स्पेशल ट्रेन 12 से 16 जनवरी तक चलेंगी। एक स्पेशल ट्रेन गोरखपुर से बढ़नी और दूसरी गोरखपुर से नौतनवां के बीच चलेगी।