फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1199 ग्राम पंचायतें हुईं ओडीएफ

Wed, 28 Nov 2018 10:23 PM IST
siddharthnagar
विज्ञापन
जिले के प्रभारी मंत्री की मौजूदगी में समारोह पूर्वक जिले की 1199 ग्राम पंचायतों को ओडीएफ घोषित किया गया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। वर्ष 2012 में हुए सर्वे के आधार पर जनपद की 1199 ग्राम पंचायतों को स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत जिले के प्रभारी मंत्री चेतन चौहान की मौजूदगी में बुधवार को खुले में शौच से मुक्त (ओडीएफ) घोषित किया गया। शेष छूटे हुए लगभग एक लाख परिवारों की फीडिंग प्रक्रिया तेजी से चल रही है।
विज्ञापन


लोहिया कला भवन में आयोजित कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री ने कहा कि जिले के अफसरों को बधाई देते हुए कहा कि इस पहल से निश्चय ही प्रधानमंत्री का सपना साकार होता दिख रहा है। सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि साफ-सफाई व स्वच्छ भारत बनाने की प्रेरणा लेने की सभी को पहल करना चाहिए। जिला पंचायत राज अधिकारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि वर्ष 2012 को हुए सर्वे के अनुसार कुल 259306 परिवार अंकित हैं, जिन्हें इज्जत घरों से आच्छादित करते हुए जिले को खुले में शौच मुक्त घोषित किया गया है। 169990 लाभार्थियों को इज्जत घरों के निर्माण के लिए प्रोत्साहन धनराशि निर्गत की गयी है। जनपद द्वारा 81.42 प्रतिशत इज्जत घरों की फोटो अपलोडिंग का कार्य पूर्ण है। शेष छूटे हुए परिवारों का सर्वे का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। जिनकी फीडिंग भी हो गयी है। इस मौके पर समस्त खंड विकास अधिकारी, एडीओ पंचायत को स्मृति चिह्न व प्रशस्ति पत्र दिया गया। संचालन जिला समन्वयक स्वच्छता समिति संजय त्रिपाठी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें