फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुश्ती प्रतियोगिता सीएम का संबोधन

विज्ञापन
विज्ञापन
सभी केंद्र
विज्ञापन

:::
हर हार स्वर्णिम जीत का मार्ग करती है प्रशस्त: योगी
राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता के दूसरे दिन मुख्य अतिथि सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही भारत भीम जनार्दन सिंह की स्मृति में आयोजित राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता के दूसरे दिन सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जीत और हार खेल के दो पहलू हैं। जीत का जश्न जरूरी है, मगर हारने वाले खिलाड़ी को हताश होने की जरूरत नहीं है। हर हार एक स्वर्णिम जीत का मार्ग प्रशस्त करती हैं। खिलाड़ी जीत और हार की परवाह किए बिना पूरा ध्यान खेल पर केंद्रित करें। किसी राष्ट्र की उपलब्धि का अंदाजा लगाने का एक सशक्त माध्यम वहां के खिलाड़ियों को प्रदर्शन भी होता है। खेलो इंडिया योजना के तहत केंद्र सरकार के साथ-साथ राज्य सरकार भी खेल के साथ खिलाड़ियों की दशा सुधारने में लगी है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आर्थिक संकट खिलाड़ियों की राह का रोड़ा न बने, इसलिए अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में पदक हासिल करने वाले खिलाड़ी को राजपत्रित अधिकारी बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भारतीय कुश्ती संघ अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह की अगुवाई में बेहतरीन प्रदर्शन कर रहा है। गोरखपुर ने देश को कई पहलवान दिए हैं। बेहतरीन आयोजन के लिए स्वर्गीय जनार्दन सिंह का पूरा परिवार बधाई का पात्र है। इस दौरान जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष दिनेश सिंह और आयोजक आदित्य प्रताप सिंह ने मुख्यमंत्री को गदा भेंट की।
विज्ञापन


नकद पुरस्कारों से बढ़ा रहे खिलाड़ियों का हौसला
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने गांधी जयंती पर छह करोड़ 45 लाख रुपये का पुरस्कार खिलाड़ियों को प्रदान किया है। राज्य सरकार ओलंपिक खेलों में स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक हासिल करने वाले खिलाड़ियों को क्रमश: छह, चार और दो करोड़ रुपये पुरस्कार के रूप में प्रदान कर रही है। राष्ट्रमंडल और एशियन खेलों में स्वर्ण, रजत और कास्ंय पदक हासिल करने वाले खिलाड़ियों को क्रमश: 50, 30 और 20 लाख का नकद पुरस्कार दिया जा रहा है। ओलंपिक में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों को 10 लाख और राष्ट्रमंडल और एशियन खेलों में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ी को पांच लाख रुपये नकद का पुरस्कार प्रदान किया जा रहा है।
विज्ञापन


मानवी ने ठोकी ताल, तो सीएम ने पुचकारा
कार्यक्रम के दौरान आयोजक आदित्य प्रताप सिंह की दो साल की बेटी मानवी ने सीएम को गुलाब भेंट किया। सीएम ने बच्ची दुलारते हुए कुश्ती लड़ने की बात पूछी, तो मानवी ने सीएम के खिलाफ ही ताल ठोकने की बात की। सीएम ने मुस्कुराकर पास रखी माला उसके गले में डालकर उत्साह बढ़ाया। 10 मिनट तक चले इस संवाद के दौरान सभी की नजरें मंच पर ही टिकी रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें