फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरवरी में चालू होगी पिपराइच, मुंडेरवा चीनी मिल

विज्ञापन
विज्ञापन
संशोधित (( रमाला चीनी मिल को खबर से हटाया गया है)
विज्ञापन

सभी केंद्र
फरवरी में चालू होगी पिपराइच, मुंडेरवा चीनी मिल
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया एलान

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि गोरखपुर की पिपराइच और बस्ती की मुंडेरवा चीनी मिल फरवरी 2019 से शुरू हो जाएगी। इसका सीधा फायदा किसानों और युवाओं को मिलेगा। समय से गन्ना की पेराई हो सकेगी। साथ ही प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा।
मुख्यमंत्री दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को गोरखपुर आए। पहले पिपराइच चीनी मिल का निरीक्षण किया, फिर रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम जाकर राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता की औपचारिक शुरूआत की। पिपराइच चीनी मिल के निरीक्षण के दौरान सीएम ने कहा कि 20 वर्ष से बंद चीनी मिल के शुरू होने से गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर और महराजगंज के 25 हजार किसान लाभान्वित होंगे। पिपराइच क्षेत्र के 282 गांवों को सीधा लाभ मिलेगा। प्रत्यक्ष, अप्रत्यक्ष रूप से पांच हजार लोगों को रोजगार भी मिल जाएगा। पिपराइच चीनी मिल आधुनिक सुविधा-संसाधनों से लैस होगी। इसके जरिए सल्फर रहित चीनी तैयार की जाएगी। चीनी मिल के लिए 10 लाख कुंतल गन्ने की जरूरत पड़ेगी। एक दिन में 50 हजार टन चीनी तैयार की जा सकेगी। बाद में क्षमता बढ़ाकर 75 हजार, फिर एक लाख टन की जाएगी। मुंडेरवा चीनी मिल भी समय से चालू की जाएगी। मुख्यमंत्री ने इस उपलब्धि के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी। कहा कि प्रधानमंत्री ने गोरखपुर के विकास मेें बड़ी रुचि ली है।
विज्ञापन


27 मेगावाट बिजली का उत्पादन भी होगा
मुख्यमंत्री ने कहा कि पिपराइच चीनी मिल में बिजली उत्पादन भी किया जाएगा। 27 मेगावाट का बिजली प्लांट लगाया जा रहा है। एथेनाल प्लांट स्थापित किया गया है। एथेनाल 59 रुपये प्रति लीटर उपलब्ध रहेगा। इसे डीजल और पेट्रोल का विकल्प बनाने की कोशिश चल रही है। डिस्टिलरी यूनिट भी स्थापित की जा रही है, जो प्रदूषण रहित होगी।
विज्ञापन


गन्ना किसानों का बकाया भुगतान 30 नवंबर तक
मुख्यमंत्री ने कहा कि गन्ना किसानों की छह हजार करोड़ रुपये की देनदारी 30 नवंबर तक चुका दी जाएगी। इससे पहले 39 हजार करोड़ रुपये का भुगतान किया गया था। कोशिश है कि यूपी की सभी 119 चीनी मिल 25 नवंबर तक चालू हो जाएं ताकि गन्ना किसानों को किसी तरह की दिक्कत का सामना न करना पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें