गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ यांत्रिक कारखाना मंडल की ओर से कारखाना गेट पर एक आम सभा का आयोजन किया गया। रेलकर्मियों ने तकनीशियन ग्रेड वन में पदोन्नति और वर्ष 2018 की पीएफ रसीद उपलब्ध कराने की मांग की। कहा कि कारखाना में इंप्लाइज चार्टर तत्काल लागू किया जाए वरना संगठन आंदोलन शुरू करेगा।
संयुक्त महामंत्री आर पी भट्ट ने कहा कि संघ के लगातार संघर्ष के कारण कारखाने में 106 कर्मचारियों को 4200 ग्रेड पर पदोन्नति दी गई है। जिसका परिणाम 12 नवंबर को घोषित हुआ। हमारी मांग है कि चयनित कर्मचारियों को पद स्थापित करने एवं उतने ही कर्मचारियों का तकनीशियन वन में पदोन्नति दी जाए।
सभा की अध्यक्षता कार्यकारी अध्यक्ष अनिल कुमार ने किया। महामंत्री विनोद राय, एके सिंह, मनोज द्विवेदी ने भी अपने विचार रखे। इस दौरान राम कृपाल शर्मा, ओपी सिंह, अरुण शुक्ला, विजय पाठक, दीपक चौधरी, कुलदीप मणि त्रिपाठी, आरडी सिंह, लक्ष्मी नारायण श्रीवास्तव, मदन चौबे, अमित गुप्ता, सुभाष गुप्ता आदि मौजूद रहे।