फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनौतियों का सामना करें, खुद को काबिल बनाएं

विज्ञापन
एमएमएमयूटी ने स्‍थापना दिवस मनाया। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
आज अवसर खूब हैं तो प्रतिस्पर्द्धा भी बहुत है। सफलता उसे ही मिलेगी जो मेहनत और ईमानदारी से लक्ष्य के प्रति समर्पित होकर प्रयास करेगा। जरूरत है कि युवा चुनौतियों का सामना करें, खुद को काबिल बनाएं। ये बातें मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में एआईसीटीई के सदस्य सचिव एवं यूनिवर्सिटी के पुरा छात्र प्रो. आलोक प्रकाश मित्तल ने कहीं। वह यूनिवर्सिटी के चौथे स्थापना दिवस समारोह के मुख्य अतिथि थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि संस्थान का इतिहास गौरवशाली है। अब भविष्य सुनहरा बनाना यहां के विद्यार्थियों की जिम्मेदारी है। पुरातन छात्रों को भी इसमें योगदान करना होगा। 1978 इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग बैच के छात्र रहे प्रो. मित्तल ने एक छात्र के रूप में संस्थान में बिताए दिनों को शानदार बताया। कहा कि यहां न केवल किताबी ज्ञान मिला, बल्कि अच्छा इंसान बनने का सबक भी सिखाया गया। उन्होंने विद्यार्थियों को हमेशा नई सोच के साथ संभावनाओं की तलाश करते रहने की नसीहत दी। विशिष्ट अतिथि मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान इलाहाबाद के निदेशक प्रो. राजीव त्रिपाठी ने कहा कि परिस्थितियां अनुकूल हैं और यूनिवर्सिटी के शिक्षकों-छात्रों को देश-समाज के हित में योगदान सुनिश्चित करने के लिए कोशिश तेज करनी चाहिए। अब न अवसरों की कमी है न प्रतिभा की, जरूरत है तो काम करने की। इससे पहले कुलपति प्रो. श्रीनिवास सिंह ने चार सालों की प्रगति का ब्योरा पेश करते हुए आगामी योजनाएं साझा कीं।

समय से पूरा होगा खाद कारखाना प्रोजेक्ट
विशिष्ट अतिथि पुरातन छात्र और वर्तमान में हिंदुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड, गोरखपुर के महाप्रबंधक राम कुमार ने गोरखपुर में उर्वरक कारखाना प्रोजेक्ट समय से पूरा करने की बात कही। बोले, केंद्र और प्रदेश सरकार की इस महत्वपूर्ण योजना को सफलतापूर्वक पूराकर एमएमएमयूटी का नाम और ऊंचा करने में सहयोग किया जा सकता है।
विज्ञापन


सांस्कृतिक कार्यक्रम और फैशन शो की धूम
स्थापना दिवस समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं फैशन शो आकर्षण का केंद्र रहा। विद्यार्थियों ने बॉलीवुड गीतों पर डांस कर खूब तालियां बटोरीं। गीतों से भी कई विद्यार्थियों ने वाहवाही लूटी। महिला क्लब की ओर से फैशन शो हुआ। क्लब की अध्यक्ष वंदना सिंह के नेतृत्व में महिलाओं ने आकर्षक परिधानों के साथ रैंप पर वॉक कर समारोह में ग्लैमर का तड़का लगाया। पहला मौका था कि जब स्थापना दिवस समारोह में महिला क्लब ने प्रस्तुति दी।

‘समय’ ने सुनाई विकास की कहानी
इंजीनियरिंग कॉलेज की स्थापना से यूनिवर्सिटी में बदलने की कहानी समारोह में ‘समय’ ने सुनाई। लोकप्रिय टीवी धारावाहिक महाभारत के ‘मैं समय हूं’ की तर्ज पर यहां भी ‘समय’ ने संस्थान के उद्भव और विकास की कहानी सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें