फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैली निकालकर एड्स से बचाव के तरीके बताए

विज्ञापन
विश्व एड्स दिवस पर संगोष्ठी हुई। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
सीएमओ कार्यालय से शुक्रवार को विश्व एड्स दिवस के उपलक्ष्य में जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में जिला प्रशासन के अफसरों के साथ एनएसएस के स्वयं सेवक, विभिन्न स्वयंसेवी संगठनों के सदस्य एवं पदाधिकारी शामिल हुए। इसमें नारे लगाते हुए विद्यार्थियों का हुजूम हाथ में जागरूकता के नारे लिखी तख्तियां लिए शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरा।
विज्ञापन


अर्चना एवं नीरजा रौतेला ने झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। इसमें स्वास्थ्य के क्षेत्र में कार्य कर रही स्वयं सेवी संस्थाओं, सेवा मार्ग, ज्योति कल्याण सेवा समिति, औद्योगिक सेवा संस्थान ग्रामीण सेवा संस्थान, विहान, आहना, मानव सेवा संस्थान, राज नर्सिग एंड पैरामेडिकल कॉलेज की प्रशिक्षु स्टाफ नर्स व अन्य कार्यकर्ताओं ने प्रतिभाग किया। रैली की समाप्ति के बाद जिला एड्स नियंत्रण अधिकारी डॉ. रामेश्वर मिश्र ने विश्व एड्स दिवस पर हुई विभिन्न प्रतियोगिताओं के प्रतिभागियों व विजेताओं को प्रमाण पत्र दिया। इस मौके पर अपर आयुक्त नेहा प्रकाश, अपर निदेशक स्वास्थ्य डॉ. पुष्कर आनन्द, सीएमओ डॉ. रवीन्द्र कुमार, एसआईसी डॉ. राजकुमार गुप्ता, जिला क्षय रोग अधिकारी रामेश्वर मिश्र, डॉ. विराट स्वरूप श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

रंगोली प्रतियोगिता हुई
जिला क्षय रोग केंद्र में विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच एड्स विषय पर रंगोली प्रतियोगिता हुई। इसमें रमावती देवी महाविद्यालय की टीम को उत्कृष्ट, एडी इंटर कॉलेज की टीम को प्रथम व जुबली इंटर कॉलेज को द्वितीय स्थान दिया गया।
विज्ञापन


हस्ताक्षर अभियान चला
जिला क्षय रोग केंद्र गोरखपुर में एड्स दिवस पर हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया। रैली में शामिल लोगों ने हस्ताक्षर करके एड्स के रोकथाम व बचाव के लिए संकल्प लिया।

नाटक का मंचन हुआ
गोरखपुर यूनिवर्सिटी के डॉ. शरद कुमार मिश्र के नेतृत्व में एनएसएस स्वयं सेवकों ने सीएमओ कार्यालय पर नुक्कड़ नाटक से लोगों को एड्स के प्रति जागरूक किया।

जेल में हुआ वीडियो शो
एशियन सहयोगी संस्था इंडिया के सहयोग से जिला कारागार में वीडियो शो के जरिए बंदियों को एड्स के प्रति जागरूक किया गया। शुरुआत कार्यक्रम समन्वयक संतोष कुमार गोंड ने एड्स के बारे में सामान्य जानकारी देकर की। नोयल राबट्स, अश्वनी कुमार राव, ऊषा दास आदि मौजूद रहे।

शिक्षण संस्थाओं में हुए विविध कार्यक्रम
महाराणा प्रताप पीजी कॉलेज, जंगल धूसड़ में विश्व एड्स दिवस पर व्याख्यान हुआ। मुख्य अतिथि वनस्पति विज्ञान के हेड डॉ. अभय कुमार श्रीवास्तव ने एड्स के कारण एवं बचाव के तरीकों पर प्रकाश डाला। संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी डॉ. यशवंत कुमार राव ने किया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अविनाश प्रताप सिंह, डॉ. महेेंद्र प्रताप सिंह, कविता आदि मौजूद रहे। सीएमएसएन नर्सिंग एंड पैरामेडिकल कॉलेज से रैली निकाली गई। रंजना शाही, शंभु शाही और अमरेश ठाकुर ने इसे झंडी दिखाई। मारवाड़ बिजनेस स्कूल में एनएसएस की ओर से गोष्ठी हुई। डॉ. विकास चंद्र वर्मा, डॉ. सीएम त्रिपाठी, डॉ. पीके त्रिपाठी आदि ने संबोधित किया। दीप नारायण यादव पीजी कॉलेज, भवानी प्रसाद पांडेय महाविद्यालय और एमजीपीजी कॉलेज में जागरूकता गोष्ठी के जरिए लोगों को एड्स के प्रति जागरूक किया गया। इंदिरा गांधी गर्ल्स डिग्री कॉलेज, एमपी इंटर कॉलेज, चंद्रकांति रमावती देवी आर्य महिला पीजी कॉलेज और कबूतरी देवी राजेश्वर त्रिपाठी स्मारक पीजी कॉलेज से विद्यार्थियों ने रैली निकाल कर एड्स के प्रति जागरूकता फैलाई।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें