गोरखपुर। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गुरुवार को पिपरौली ब्लॉक के जैतपुर चौराहे पर डॉ. प्रहलाद कुमार विश्वास की क्लिनिक का निरीक्षण किया। जांच के दौरान डॉ. प्रहलाद कुमार विश्वास मरीजों का इलाज करते पाए गए। चिकित्सकीय प्रमाणपत्र मांगने पर वह दिखा नहीं सके।
डॉ. प्रहलाद ने बताया कि उनके क्लिनिक पर डॉ. एसपी सिंह सप्ताह में दो दिन आते हैं। वह घोष कंपनी के पास रहते हैं। इसके बाद डॉ. विष्णु विश्वास के क्लिनिक पर स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची। वह भी कोई चिकित्सकीय प्रमाणपत्र पेश नहीं कर सके। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दोनों के खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। जांच टीम में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एसके पांडेय, डॉ. एनके पांडेय और सहायक शोध अधिकारी सुधांशु श्रीवास्तव शामिल थे।