फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 ई-टिकट के साथ दलाल पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर।
आरपीएफ की सीआईबी टीम ने तिवारीपुर के सूर्य विहार चौराहा स्थित साइबर कैफे से एक टिकट दलाल को गिरफ्तार किया। उसके पास से 15 ई-टिकट मिले हैं, जिसकी कीमत 20 हजार रुपये के करीब है। पूछताछ में कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं, जिसके आधार पर जल्द ही आरपीएफ आईआरसीटीसी की वेबसाइट हैक कर टिकट बनाने वाली गैंग का पर्दाफाश कर सकती है।
विज्ञापन

आरपीएफ के असिस्टेंट कमांडेंट नरेंद्र कुमार को शुक्रवार को मुखबिर से सूचना मिली थी कि तिवारीपुर के सूर्य विहार मोहल्ले में नोबेल इंटरनेट कैफे पर कंफर्म ई-टिकट बनाया जाता है। यहां दलालों की सक्रियता अधिक है। सीआईबी टीम ने कैफे पर छापामारी कर एक आरोपी को 15 ई-टिकट के साथ गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान तिवारीपुर, सूर्यविहार के इंद्रजीत कुमार के रुप में हुई है। छापा डालने वाली टीम में इंस्पेक्टर मुकेश सिंह, एसआई गिरिजेश प्रजापति, कांस्टेबल सुरेंद्र राम त्रिपाठी, सुरेंद्र कुमार गौतम, अभिषेक मिश्रा, जर्नादन यादव शामिल थे। आरपीएफ आईजी राजाराम ने बताया कि रेलवे टिकट की दलाली में सक्रिय लोगाें की धरपकड़ के लिए टीम लगाई गई है। पकड़े गए दलाल से मिली सूचना पर कुछ और दलालों को जल्द ही पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें