फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंसेफेलाइटिस से पांच मरीजों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर।
पूर्वांचल में इंसेफेलाइटिस का प्रकोप थम नहीं रहा। बीमारी से जान जाने का सिलसिला लगातार जारी है। बीआरडी मेडिकल कॉलेज में 24 घंटे के दौरान इंसेफेलाइटिस से पीड़ित पांच और मरीजों की मौत हो गई। वहीं 20 नए मरीज भी भर्ती किए गए।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. पीके सिंह ने बताया कि बीमारी से दम तोड़ने वालों में बिहार की फूलमती (65), पतालेश्वर (7), कुशीनगर के गोलू (4), सिद्धार्थनगर की सिगरा (6) और गोरखपुर के कैंपियरगंज निवासी खुशी (1) शामिल हैं। वहीं इस दौरान गोरखपुर के चार, बस्ती, महराजगंज व सिद्धार्थनगर के दो-दो, कुशीनगर और देवरिया के पांच-पांच नए मरीज भर्ती किए गए। इसके साथ इस साल अब तक इंसेफेलाइटिस से दम तोड़ने वाले मरीजों की संख्या 253 हो गई है। इस साल अब तक कुल 1180 इंसेफेलाइटिस पीड़ित भर्ती हो चुके हैं। इनमें से 140 मरीजों का इलाज अभी चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें