फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब गोरखपुर यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों की ऑनलाइन अटेंडेंस

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर।
गोरखपुर यूनिवर्सिटी ने वर्तमान सत्र से जुड़ी सभी सूचनाओं को ऑनलाइन करने का फैसला लिया है। शनिवार को सभी डीन के साथ हुई बैठक में कुलपति प्रो. वीके सिंह ने यह फैसला लिया है। अधिष्ठाताओं और अभिरक्षकों की बैठक में डिजिटाइजेशन से संबंधित हुए एक प्रेजेंटेशन और उस पर हुई चर्चा के बाद यह फैसला लिया गया।
बैठक में लिए गए फैसले में कहा गया कि विद्यार्थियों की उपस्थिति दर्ज करने की प्रक्रिया ऑनलाइन हो जाएगी। सभी कार्यालय और विभागीय सूचनाएं भी ऑनलाइन होंगी और प्रायोगिक परीक्षाओं के अंक परीक्षा वाले दिन ही ऑनलाइन अंकित किए जाएंगे। ऐसे सभी विद्यार्थी जिनकी उपस्थिति मानक से कम होगी, परीक्षा देने से वंचित कर दिए जाएंगे। इसी सत्र से सभी शिक्षकों और विभागाध्यक्षों, अधिष्ठताओं को यूनिवर्सिटी की तरफ से आधिकारिक आईडी और पासवर्ड मिल जाएगा। इससे वे अपेक्षित सूचनाएं वेबसाइट पर डाल सकेंगे।
विज्ञापन

अब प्रायोगिक परीक्षाओं के अंक दर्ज होने में देरी के चलते रिजल्ट रुकने की समस्या भी दूर हो जाएगी। नई व्यवस्था के तहत परीक्षा वाले दिन ही परीक्षक और प्राचार्य संयुक्त रूप से लॉग इन करके अंक दर्ज कर देंगे। नए सत्र से अकाउंट सेक्शन सहित महत्वपूर्ण अनुभागों में फाइल ट्रैकिंग सिस्टम लागू हो जाएगा। इससे किसी भी फाइल की स्थिति और प्रगति पता की जा सकेगी। इस अवसर पर कुल सचिव शत्रोहन वैश्य, पीए सिंह तथा प्रो. अजेय गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन



कोट-
यूनिवर्सिटी में पारदर्शी, व्यवस्थित और उच्च गुणवत्तापरक कार्य संस्कृति लागू करना हमारी प्राथमिकता है। डिजिटाइजेशन से जुड़ा आज का निर्णय इस दिशा में बहुत अहम साबित होगा। : प्रो. विजय कृष्ण सिंह, कुलपति
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें