फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर में अधिकारियों के साथ योगी ने की बैठक

विज्ञापन
गोरखनाथ मंदिर में पूजा करते सीएम आदित्यनाथ। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर। शनिवार की शाम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखनाथ मंदिर पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने गुरु गोरखनाथ का दर्शन-पूजन किया। उसके बाद गुरुदेव ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की समाधि पर जाकर शीश नवाया। स्नान करने के बाद शाम को ही गोशाला जाकर गायों को देखा और अपने हाथों से उन्हें चारा खिलाया।
इसी बीच सीएम से मिलने के लिए आईएमए के पदाधिकारी भी मंदिर पहुंच गए। उन्होंने डॉक्टरों से लगातार फिरौती मांगे जाने की बात कही। इस पर सीएम कहा कि मामले को वह पहले से ही गंभीरता से ले रहे हैं। चिकित्सकों को धमकाने वाला कोई भी बख्शा नहीं जाएगा। कानून से खिलवाड़ करने वाले के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई होगी। इसके बाद गोरखपुर मेट्रो के सर्वे में लगे अधिकारियों ने भी सीएम से मुलाकात की और काम के प्रगति की जानकारी दी। महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के पदाधिकारियों ने भी सीएम के साथ बैठक की।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंदिर पहुंचे साधू-संत
रविवार को गुरु पूर्णिमा पर्व को लेकर मंदिर में होने वाले कार्यकम की सभी तैयारी पूरी की जा चुकी है। नाथ पंथ के संतों के अलावा अन्य साधू-संत भी मंदिर पहुंच चुके हैं। इसके अलावा अन्य लोगों से मिलने के लिए हिंदू सेवाश्रम में व्यवस्था की गई है। वहां पर कुर्सियां लगा दी गई हैं। सीएम की तरफ से यह निर्देश दे दिया गया है कि किसी को भी मंदिर में आने से रोका न जाए। इस नाते जगह-जगह लगी बेरिकेडिंग हटा दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें