फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई मशीनें आईं, कम होगा ऑक्सीजन का खर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर।
अब जिला अस्पताल के गंभीर मरीजों के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी। जिला अस्पताल में ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मशीनें लाई गईं हैं। इनके इंस्टालेशन का काम भी शुरू हो गया है। बिजली के सहारे चलने वाली इन मशीनों से गंभीर मरीजों के इलाज में इस्तेमाल होने वाली ऑक्सीजन पर आने वाला खर्च कम हो जाएगा।
विज्ञापन

शनिवार को जिला अस्पताल में एक दर्जन आक्सीजन कंसंट्रेटर मशीनें लाई गईं। कुछ देर बाद फर्म के लोग मशीनों को लगाने में जुट गए। ये मशीनें मेडिकल आक्सीजन सिलेंडर का विकल्प हैं। यह ऐसी मशीन है, जिसमें दो सिलेंडर लगे हैं। आसपास से हवा को खींच कर मशीन एक सिलेंडर में पहुंचाती हैं। यहां से फिल्टर, जाली के जरिए अंदर खींची गई हवा में से अन्य गैसें और पानी की बूंद छन जाती है। इसके बाद सिर्फ शुद्ध आक्सीजन सिलेंडर में बचता है। इस आक्सीजन को नेजल कैनुला या मास्क के जरिए मरीज को दिया जाता है। आक्सीजन लगाने की जरूरत उन्हीं मरीजों को होती है, जिनके रक्त में किन्हीं कारणों से आक्सीजन की मात्रा निर्धारित स्तर से कम हो जाती है। अभी 12 आक्सीजन कंसंट्रेटर लगाए जाएंगे। इमरजेंसी में 1, आर्थो ओटी में 1, बर्न वार्ड में 1, मेल व फीमेल आर्थो वार्ड में 1-1, हृदय विभाग में 1, नई बिल्डिंग में 2, जनरल आपरेशन थियेटर में 1 समेत एक और जगह पर आक्सीजन कंसंट्रेटर लगाया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें