फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से निपटने को बढ़ेंगे आठ फायर स्टेशन

Tue, 02 May 2017 08:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में आग की घटनाओं से निपटने के लिए आठ फायर स्टेशन बनाए जाएंगे। गोरखपुर दौरे के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने फायर स्टेशन बढ़ाए जाने का प्रस्ताव मांगा था। सीएम के आदेश पर पुलिस ने घटनाओं के आधार पर फायर स्टेशन बढ़ाए जाने का प्रस्ताव कर शासन को भेजा है। 
विज्ञापन

आगामी सालों में विकास की संभावनाओं को देखते हुए फायर स्टेशन की जगह चिह्नित की गई है। अभी जिले में तीन गोलघर, गीडा, अगलगहवा गोला में स्थायी केंद्र हैं। इसके अलावा गर्मी के दिनों में आग की घटना बढ़ने पर कैंपियरगंज, चौरीचौरा, बेलीपार, सिकरीगंज और बांसगांव थाने पर अस्थायी फायर सर्विस की यूनिट बनाई जाती है। जिले में आग से निपटने के लिए पांच फायर टेंडर मिले हैं। आग की घटनाओं को देखते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने समीक्षा बैठक के दौरान प्रस्ताव मांगा था। इसके बाद पुलिस और फायर विभाग ने मिलकर प्रस्ताव तैयार किया, जिसे शासन को भेजा गया है। यहां बनेगा फायर यूनिट गोरखपुर से देवरिया मुख्य मार्ग पर
विज्ञापन

गोरखपुर से सोनौली मुख्य मार्ग पर
गोरखपुर से महराजगंज मुख्य मार्ग पर
कैंपियरगंज तहसील में
चौरीचौरा, खजनी, बांसगांव और बड़हलगंज कस्बे में 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें