फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

26 मई को गोरखपुर आ सकते हैं सीएम

Tue, 02 May 2017 08:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
योगी आदित्यनाथ
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 26 मई को गोरखपुर आएंगे। उन्हें भाजपा के कार्यक्रम में हिस्सा लेना है। यह तीसरा मौका होगा, जब मुख्यमंत्री बनने के बाद योगी आदित्यनाथ गोरखपुर आएंगे। वह पहले भी दो बार आ चुके हैं। 
विज्ञापन

केंद्र में भाजपा सरकार का तीन साल का कार्यकाल 26 मई को पूरा होगा। भाजपा इसे उपलब्धि और जनकल्याण दिवस के रूप में मनाएगी। जिला, तहसील, विकास खंड और ग्राम पंचायत स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम होंगे। सांसद अपने क्षेत्र में रहेंगे। केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से जनता को अवगत कराने की जिम्मेदारी भी सांसदों को दी गई है। मुख्यमंत्री योगी गोरखपुर से ही सांसद हैं, इसलिए भाजपा के कार्यक्रम में वह हिस्सा ले सकते हैं। शहर आने के बाद मुख्यमंत्री विकास कार्यों की समीक्षा भी करेंगे। इसकी तैयारी में अफसर जुट गए हैं।   
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें