फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा: दूसरे दिन नहीं मिले एक भी नकलची

Sat, 20 Feb 2016 12:44 AM IST
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा के दूसरे दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 734 परीक्षार्थियों ने पेपर छोड़ दिया। परीक्षा छोड़ने वालों में हाईस्कूल के तीन और इंटरमीडिएट के 731 विद्यार्थी शामिल हैं।
विज्ञापन


डीआईओएस एएन मौर्य के मुताबिक प्रथम पाली में हाईस्कूल की पाली, अरबी, फारसी की परीक्षा में कुल 83 परीक्षार्थियों को शामिल होना था, जिनमें तीन अभ्यर्थी परीक्षा देने नहीं आए। ऐसे में कुल 80 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। इंटरमीडिएट में 7684 परीक्षार्थी पंजीकृत थे लेकिन इनमें से 731 परीक्षार्थी परीक्षा देने केंद्र तक नहीं आए। ऐसे में 6953 परीक्षार्थियों ने ही परीक्षा दी। डीआईओएस ने बताया कि परीक्षा के सभी केंद्रों पर पूरे दिन सचल दस्ता दौड़ता रहा लेकिन किसी केंद्र पर एक भी परीक्षार्थी नकल करते नहीं पकड़े गए।

परीक्षा में आज
पहली पॉली (हाईस्कूल) वाणिज्य केवल प्रश्नपत्र(इंटरमीडिएट) अर्थशास्त्र और वाणिज्य भूगोल प्रथम प्रश्नपत्रदूसरी पॉली (इंटरमीडिएट) हिंदी द्वितीय प्रश्नपत्र, सामान्य हिंदी द्वितीय प्रश्नपत्रकंट्रोल रूम
विज्ञापन

राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज : 0551-2334706जिलाधिकारी आवास          : 0551-2336107डीआईओएस कार्यालय        : 0551-2343126परीक्षा का समय : सुबह 7.30 बजे से 10.45 बजेदोपहर 2.00 बजे से 5.15 बजे
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें