फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज की लिफ्ट में फंसे दो बच्चे

Sat, 20 Feb 2016 12:40 AM IST
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बीआरडी मेडिकल कॉलेज की लिफ्ट में शुक्रवार को दो बच्चों के फंस जाने से हड़कंप मच गया। दूसरी मंजिल पर बच्चों के न उतरने पर इंतजार कर रही महिला ने शोर मचाना शुरू कर दिया। मौके पर पहुंचे एक कर्मचारी ने लिफ्ट रोककर बच्चों को बाहर निकाला। मस्ती के मूड में लिफ्ट में चढ़े बच्चे इस घटना के बाद बेहद सहम गए थे।
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज में ट्रॉमा सेंटर के पास चार लिफ्ट हैं। इनके संचालन के लिए कंट्रोल रूम बनाए गए हैं मगर अभी तक किसी ऑपरेटर की नियुक्ति नहीं हो सकी है। शुक्रवार को वार्ड में भर्ती एक मरीज से मिलने एक महिला अपने दो बच्चों के साथ आई थी। बच्चों की उम्र करीब आठ व दस साल है। महिला तो सीढ़ियों से ऊपर चली गई मगर बच्चे लिफ्ट में पहुंच गए। इसी दौरान लिफ्ट तीसरी मंजिल पर पहुंची और फिर नीचे आने लगी। उधर, दूसरी मंजिल पर बच्चों के बाहर न आने से घबड़ाई महिला शोर मचाने लगी। इसी दौरान एक कर्मचारी ने लिफ्ट रोककर बच्चों को बाहर निकाला। मेडिकल कॉलेज में इस तरह की घटनाएं पहले भी हो चुकीं हैं।
विज्ञापन


कॉलेज में चार लिफ्ट के लिए चार कंट्रोल रूम हैं। ऑपरेटर के लिए आउटसोर्सिंग के जरिये भर्ती की प्रक्रिया की चल रही है। जल्द ही ऑपरेटर आ जाएंगे।
- प्रो. राजीव मिश्रा, कार्यवाहक प्राचार्य
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें