यूपी बोर्ड परीक्षा के दूसरे दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 734 परीक्षार्थियों ने पेपर छोड़ दिया। परीक्षा छोड़ने वालों में हाईस्कूल के तीन और इंटरमीडिएट के 731 विद्यार्थी शामिल हैं।
डीआईओएस एएन मौर्य के मुताबिक प्रथम पाली में हाईस्कूल की पाली, अरबी, फारसी की परीक्षा में कुल 83 परीक्षार्थियों को शामिल होना था, जिनमें तीन अभ्यर्थी परीक्षा देने नहीं आए। ऐसे में कुल 80 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। इंटरमीडिएट में 7684 परीक्षार्थी पंजीकृत थे लेकिन इनमें से 731 परीक्षार्थी परीक्षा देने केंद्र तक नहीं आए। ऐसे में 6953 परीक्षार्थियों ने ही परीक्षा दी। डीआईओएस ने बताया कि परीक्षा के सभी केंद्रों पर पूरे दिन सचल दस्ता दौड़ता रहा लेकिन किसी केंद्र पर एक भी परीक्षार्थी नकल करते नहीं पकड़े गए।
परीक्षा में आज
पहली पॉली (हाईस्कूल) वाणिज्य केवल प्रश्नपत्र(इंटरमीडिएट) अर्थशास्त्र और वाणिज्य भूगोल प्रथम प्रश्नपत्रदूसरी पॉली (इंटरमीडिएट) हिंदी द्वितीय प्रश्नपत्र, सामान्य हिंदी द्वितीय प्रश्नपत्रकंट्रोल रूम
राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज : 0551-2334706जिलाधिकारी आवास : 0551-2336107डीआईओएस कार्यालय : 0551-2343126परीक्षा का समय : सुबह 7.30 बजे से 10.45 बजेदोपहर 2.00 बजे से 5.15 बजे